Piles: बवासीर को बढ़ाती हैं ये आदतें, मरीज तुरन्त बनाएं दूरी

Piles: बवासीर एक गंभीर बीमारी है, जो खराब आदतों से बढ़ती है। इसीलिए इन्हें इग्नोर करना चाहिए। इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है।

Piles

Picture Credit: Google

Piles:  बवासीर एक बेहद दर्दनाक बीमारी है। इसमें मरीजों को मत त्यागते हुए भयंकर पीड़ा से गुजरना पड़ता है। इसमें गुदा के पास नसें सूज जाती हैं। ये समस्या खराब खान-पीन और खराब आदतों से होती हैं। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बवासीर यानी की पाइल्स को खत्म करने और इसके पैदा होने के कारणों के बारे में बता रहे हैं। मशहूर हेल्थ क्रिएटर Fit Tuber Hindi के वीडियो में बवासीर  और कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ सटीक रूटीन बता रहे हैं।

Piles से बचने के लिए इन आदतों को छोड़ें

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, टॉयलेट में मल त्यागते हुए ज्यादा जोर नहीं लगाना चाहिए। इसी लिए जब प्रेशर आए तभी जाना चाहिए। मल त्यागते हुए जोर लगाने से नसें सूज सकती हैं।

देखें वीडियो

ज्यादा समय तक सीट पर नहीं बैठना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, अगर आप घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं या फिर ड्राईविंग करते हैं तो बहुत चांस हैं कि, बवासीर हो सकती है। इसके साथ ही जो लोग रात में काफी हैवी और मसाले वाला खाना खाते हैं, उन्हें ये बीमारी होने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं। इसके साथ की मल त्यागने के बाद टाइट प्रेशर से पानी ना डालें ये गुदा के आस-पास की नसों सो सूजा सकता है।

बवासीर से बचाव के लिए अपनी डाइट में ये चीजें  करें शामिल

बवासीर से बचने के लिए अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाली डाइट को लें। इसके लिए खाने में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज खा सकते हैं। वहीं, दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना है। शौच के बाद गुदा को अच्छी तरह से साफ करें । लेकिन अगर लगाकार गुदा में सूजन और खून आ रहा है तो बिना देरी डॉक्टर से संपर्क करें। पाइल्स में की गई जरा सी लापरवाही मरीज को मुसीबत में डाल सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version