---Advertisement---

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में कोल्ड ड्रिंक जहर से नहीं कम, दिमाग के साथ दिल को ऐसे करती है बीमार

अपने मन की सुनकर प्रेग्नेंट महिलाएं बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का सेवन करती हैं जोकि बिल्कुल ठीक नहीं होती. यह मां के साथ अजन्में बच्चे की सेहत को भी प्रभावित करती है

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 21, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Pregnancy Tips
Follow Us
---Advertisement---

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी किसी भी महिला की जिंगदी का सबसे खूबसूरत और नाजुक समय होता है, पैरेंट्स होने के नाते जिम्मेदारियों का नया सिलसिला इसी समय से शुरू हो जाता है. मां की सेहत सीधें तौर पर बच्चे से जुड़ी होती हैं इसलिए इस समय हेल्थ एक्सपर्ट्स डाईट में हेल्दी चीजों को लेने की सलाह देते हैं. मगर यही वो दौर भी होता है जब प्रेग्नेंट महिला का कुछ भी खाने का मन करता है, और हर अनहेल्दी फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक सर्व करना जैसे एक रिवाज बन गया है. ऐसे में महिलाएं बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का सेवन करती हैं जोकि बिल्कुल ठीक नहीं होती. यह मां के साथ अजन्में बच्चे की सेहत को भी प्रभावित करती है-

कोल्ड ड्रिंक है हानिकारक

इन दिनों मार्केट में तमाम तरह के कोल्ड ड्रिंक ब्रेंड मौजूद है जो इसे बड़ी मात्रा में बनाते हैं. इसमें पाये जाने वाले हार्मफुल तत्व किसी भी नॉर्मल इंसान के साथ प्रेग्नेंट महिला के शरीर पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं. साथ ही हर दिन इसका सेवन नई बिमारियों का रिस्क भी शरीर में बना देता है, ऐसे में अगली बार कोल्ड ड्रिंक को डाइट में शामिल करने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए.

दिमाग कर देती है कमजोर

हद से ज्यादा सोडा युक्त ड्रिंक को लेने से यह दिगाम की याद्दाश्त को कमजोर कर देता है, कई बार महिलाओं की मानसिक क्षमता भी इससे कमजोर हो जाती है.

जन्म में तकलीफें

कई बार कुछ कोल्ड ड्रिंक्स को बनाने के लिए कई तरह के हार्मफुल केमिकल्स और स्वीटनर्स का प्रयोग किया जाता है जोकि बच्चे की सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नही रहती. ऐसे में बच्चे के अंदर स्वास्थ्य से जुड़े विकार भी आ सकते हैं.

दिल पर डालती है असर

आपको बता दें कि हद से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक को पीने से प्रेग्नेंट महिला के साथ बच्चे को भी दिल से जुड़ी हुई बिमारिया हो सकती है. इसमें केफिन हार्ट बीट तेज होने के साथ ब्लड प्रेशर हाई होने जैसी भी शिकायते दिखाई देने लगती हैं.

हड्डियों से जुड़ी बीमारी

जब शरीर को सही पोषण नही मिलता तो वो कमजोर रहने लगता है ऐसा ही कुछ प्रेग्नेंसी में भी होता है कोल्ड ड्रिंक को पीने से कई बार अजन्में बच्चे की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में तुरंत सावधान होकर विटामिन सी और कैल्शियम युक्त डाईट को खाना शुरू कर देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026