---Advertisement---

Psychotic Disorder: कई सेलिब्रिटी भी हो चुके हैं इस खतरनाक बिमारी का शिकार, जानें इस लक्षण और कारण

Psychotic Disorder: आज के समय में महिलाएं साइकॉटिक डिसऑर्डर का शिकार हो जाती है। कुछ लोगों को इस डिसऑर्डर के बारे में जानकारी नहीं होती। इसकी वजह जरूरत से ज्यादा तनाव या फिर ज्यादा बेचैनी महसूस होने से भी समस्या हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस बीमारी में क्या हो जाता है। अमेरिकन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 1, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Psychotic Disorder: आज के समय में महिलाएं साइकॉटिक डिसऑर्डर का शिकार हो जाती है। कुछ लोगों को इस डिसऑर्डर के बारे में जानकारी नहीं होती। इसकी वजह जरूरत से ज्यादा तनाव या फिर ज्यादा बेचैनी महसूस होने से भी समस्या हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस बीमारी में क्या हो जाता है।

अमेरिकन एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

अभी हाल ही में पॉपुलर अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज ने अपने जन्मदिन के दौरान इस ब्रेकडाउन का खुलासा किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी इस संबंध में लोगों को जागरूक किया। इस डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति के व्यवहार में काफी बड़ा बदलाव आता है। वह ज्यादातर भ्रम की स्थिति में हो सकता है। अपने हावभाव को दर्शाने से या उसे समझने में भी व्यक्ति को परेशानी होती है। ज्यादा खराब केसेस में लोगों को खुद से भी निराशा होने लगती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति चीजें भूलने लगते हैं। साथ ही उनका अपनी सेल्फ केयर से भी पूरा ध्यान हट जाता है। दूसरों पर बेवजह शक करना भी साइकॉटिक डिसऑर्डर का ही एक अहम लक्षण है।

साइकॉटिक डिसऑर्डर के प्रमुख कारण

अब इस डिसऑर्डर के प्रमुख कारण की बात करें तो सबसे बड़ी वजह तनाव है। आज के बदलते लाइफस्टाइल और अनहेल्थी फ़ूड की वजह से लोगों का स्ट्रेस ज्यादा बढ़ जाता है। इसका असर साइकोलॉजि पर पड़ता है कैसे देखा जाए तो कोई पुरानी चोट भी इस डिसऑर्डर का कारण बन सकती है। सिर में चोट लगने या फिर तेजी से बुखार चढ़ने पर भी साइकॉटिक डिसऑर्डर का कारण बन जाता है। जिन लोगों को पर्याप्त नींद नहीं आती, वह भी बहुत आसानी से इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026