---Advertisement---

Rajshri Deshpande:’सेक्रेड गेम्स’ एक्ट्रेस को हुआ ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर क्या जान ले सकता है? जानें डॉक्टर से कितनी खतरनाक है ये स्टेज?

Rajshri Deshpande: 'सेक्रेड गेम्स' एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने फैंस को दी है। क्या आप जानते हैं ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर कितना खतरनाक होता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2026 1:57 अपराह्न | Updated: मार्च 7, 2026 3:24 अपराह्न

Rajshri Deshpande
Follow Us
---Advertisement---

Rajshri Deshpande: एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इसकी जानकरी उन्होंने खुद फैंस को दी है। राजश्री देशपांडे को पहचान नेटफ्लिक्स की प्रसिद्ध सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में निभाए गए सुभद्रा के कैरेक्टर से मिली है। एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी हो चुकी है। फिलहाल उनकी हेल्थ नॉर्मल है। वो रिकवरी करने की तरफ आगे बढ़ रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर कितना खतरनाक होता है? ये मरीज की जान ले सकता है या फिर इसे ठीक किया जा सकता है।  इसकी जानकरी ब्रेस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर विजय के द्वारा दी जा रही है।

कैंसर की कितनी स्टेज होती हैं?

ब्रेस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर विजय  का कहना है कि, ब्रेस्ट कैंसर चार हिस्सों में डिवाइड होता है।स्टेज 0 ये कैंसर स्तन नलिकाओं में ही रहता है, बाहर नहीं फैलता है। इसीलिए ये ज्यादा आक्रमक नहीं होता है। स्टेज 1 में छोटा ट्यूमर होता है।लिम्फ नोड्स में बहुत कम फैला होता है या नहीं फैला होता है।स्टेज 2 में ट्यूमर बड़ा होकर फैलना शुरु कर देता है।स्टेज 3 ट्यूमर बड़ा होकर आस-पास के हिस्सों में फैलने लगता है।स्टेज 4 को आखिरी चरण माना जाता है। ये शरीर के कई हिस्सों में फैलकर मरीज की जान ले लेता है। ये हेल्थ के लिए बहुत ही खराब होता है।

देखें वीडियो 

वीडियो क्रेडिट: Specialty Surgical Oncology

Rajshri Deshpande को हुआ ग्रेड 1 बेस्ट कैंसर कितना खतरनाक है?

डॉक्टर का कहना है कि,  मैमोग्राफी से कैंसर का पता लगाया जाता है। अगर स्टेज-1 ब्रेस्ट कैंसर निकलता है तो ऑपरेशन के लिए कहा जाता है। इसके बाद फिर रेडिएशन दिया जाता है। स्थिति बिगड़ने पर पूरा ब्रेस्ट निकल दिया जाता है।  इसके साथ ही मरीज में ये भी चेक किया जाता है कि, कैंसर दोबारा हो सकता है या नहीं। अगर दोबारा  होने के चांस होते हैं तो किमो थेपेपी दी जाती है। ग्रेड 1 बेस्ट कैंसर में जान जाने का चांस बहुत ही कम होता है। सही दवा लेने से ये ठीक हो जाता है। ये बहुत ही धीमी रफ्तार से बढ़ता है। इसीलिए इसको कंट्रोल करना आसान होता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Health Tips

सितम्बर 7, 2026

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026