Ramadan 2026: बुधवार से भारत में रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। इस बार रोजे हल्की ठंडी में शुरु हो रहे हैं। इसीलिए रोजेदारों के लिए राहत है। वहीं, सहरी तैयार करना कुछ लोगों के लिए चुनौती हो सकती है। क्योंकि सुबह के समय ठंड होती है। इसी लिए झटपट बनने वाली 3 एनर्जी से भरी डिशेज के बारे में जान लीजिए। ये ना सिर्फ आपको स्वाद देंगी बल्कि पूरे दिनभर एनर्जी देंगी। इन्हें बहुत जल्द तैयार किया जा सकता है।
1-Ramadan 2026 की सहरी में झटपट बनाएं हेल्दी मसाला ओट्स
रमजान की सहरी में आप झटपट मसालेदार ओट्स की डिश बना सकते हैं।इन्हें बनाना बेहद आसान है। इसके साथ ही ये स्वादिष्ट भी होती है। ये आपके पेट को जल्दी भर देगी और शरीर को एनर्जी ही एनर्जी देगी।
मसाला ओट्स बनाने की साम्रागी
मसाला ओट्स में सबसे अहम भूमिका सब्जियों की होती है। इसके लिए आप, मटर, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, बीन्स, सोयाबीन, लहसून , हरा धनिया ले सकते हैं। कोई भी सीजनल सब्जी को चुन सकते हैं। इसके साथ ही आपको दलिए की आवश्यकता होगी।
मसाले-नमक, मिर्च, हल्दी, मैगी मसाला, तेल, जीरा।
मसाला ओट्स बनाने की विधि
मसाला ओट्स बनाने के लिए आपको जरुरत के अनुसार दलिया लेना है। इसके बाद एक कढ़ाई में घी या फिर तेल गर्म करना है। पहले दलिए को अच्छे से भून लेना है। जब ये हल्का भूरा हो जाए तो निकाल लेना है। इसके बाद फिर से कढ़ाई में घी या तेल कर्म करके इसमें जीरा डालना है। गर्म होने के बाद बारीक कटी हुई सभी सब्जियों को अच्छे से भून लेना है। इसके बाद सभी मसाले डाल देने हैं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो दलिया डालकर आवश्यकता अनुसार पानी डालें और उसे सूखने तक हल्की आंच में पकाएं। फिर गर्मा-गर्मा परोसे। इसे बनने में 15 से 20 मिनट लगते हैं।
2-खजूर का शेक देगा दिनभर एनर्जी
अगर आप सुबह-सुबह हैवी नहीं खा पा रहे हैं और कुछ हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं तो खजूर का शेक बना सकते हैं। ये जितना टेस्टी होता है उतना ही एनर्जी से भरा हुआ होता है।
सामाग्री-1 गिलास दूध, 12 खजूर बीज निकले हुए, बादाम, काजू या फिर कोई अन्य ड्राई फ्रूट, 2 इलाइची, चीनी स्वादानुसार।
2-खजूर शेक बनाने की विधि
खजूर का शेक बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप रात में खजूर भिगोकर रख सकते हैं। फिर थोड़ा से पानी और दूध के साथ इसे ब्लेंड कर लें। इसमें सभी ड्राई फ्रूट और अन्य सामाग्री को मिला लें। जब अच्छे से ये मिक्सी जार में पिस जाए तो इसमें स्वादनुसार चीनी मिलाकर फिर से पीस लें। अगर ये गाड़ा लगे तो आप इसमें दूध मिल सकते हैं। ये बॉडी को एनर्जी तो देगा ही। इसके साथ ही बॉडी को दिनभर हाइड्रेट भी रखेगा।
3-अंडे का पराठा झटपट बनाएं
रमजान की सहरी में आप झटपट अंडा पराठा बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। इसके साथ ही ये पूरे शरीर को दिनभर एनर्जी देगा।
सामाग्री- आवश्यकता अनुसार 2 से 3 अंडे, आटा या मैदा गूंथा हुआ। बारीक प्याज, हरीमिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक, घी या फिर तेल।
अंडे का पराठा बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले आटे की रोटी पॉकेट की तरह बेल लें। इसके बाद अंडे में सभी सामाग्री को अच्छे से मिक्स करें। जब पराठा एक तरफ से पूरा पक जाए तो उसे पलट लें। पलटने के बाद थोड़ा सा पकाने के बाद पराठे को साइड से चाकू की मदद से खोलें और उसमें अंडे की सामाग्री को भर दें। इसके बाद पराठे की तरह पका लें। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। इसके साथ ही अपना टेस्ट बढ़ाने के लिए पसंद की चटनी और सॉस के साथ खा सकते हैं। आप चाय के साथ भी इसका आनंद ले सकते हैं।
