DNP India Hindi

Apple Cider Vinegar सुबह इस तरह से पीने से फास्टिंग ब्लड शुगर होती है कंट्रोल, मरीज जरुर करें ट्राई

Apple Cider Vinegar

Picture Credit: Google

Apple Cider Vinegar:  शुगर के मरीजों को कई बार डाइट कंट्रोल और दवा लेने के बाद भी फायदा नहीं मिलता है। उनका फास्टिंग ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रह पाता है। ऐसे ही मरीजों के लिए एप्पल साइडर विनेगर  यानी की सेब का सिरका है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Apple Cider Vinegar क्यों है फायदेमंद?

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड के साथ-साथ विटामिन, खनिज एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स, पोटेशियम और कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है। य़े वेट लॉस तो है। इसके साथ ही हार्ट की बीमारियों में भी काम करता है। फास्टिंग ब्लड शुगर जिन लोगों का कंट्रोल नहीं रहता है। उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिए।

डायबिटिज के मरीजों पर कैसा असर करता है सेब का सिरका?

शुगर के मरीजों के लिए सेब का सिरका सीसी वरदान से कम नहीं है। अगर रोजाना नियमित रुप और सही तरीके से इसे पिया जाए तो डायबिटिज के मरीज की इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम करता है। जिससे बढ़े हुए डायबिटिज में फायदा मिलता है। अगर रात में सोने से पहले इसे पिया जाए तो ‘फास्टिंग ब्लड शुगर’ कंट्रोल होगा। क्योंकि सिटिक एसिड कार्बोहाइड्रेट खाने के बाद शरीर में बढ़ने वाले ग्लूकोज को स्लो कर देता है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि, तीन महीने तक अगर इसे सही तरह से यूज किया जाए तो डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

शुगर के मरीज कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल?

सेब के सिरके में एसिड पाया जाता है। अगर इसका सेवन डायरेक्ट किया जाए तो दांतों के इनेमल, पेट और गले पर इसका बहुत बुरी प्रभाव पड़ता है। इसीलिए पानी के साथ सही मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसीलिए गर्म पानी से भरे एक बड़े गिलास  में 2 छोटे चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे इंसुलिन या लासिक्स दवा लेने वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसे पीना चाहिए।

किन लोगों के लिए हानिकारक है एप्पल साइडर विनेगर  

1-किडनी के मरीज सेवन से बचें

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किडनी के मरीजों को नहीं करना चाहिए। ये पोटेशियम को बिगाड़कर हेल्थ पहले से भी ज्यादा खराब कर सकता है।

2-पाचन और अल्सर के मरीज रहें दूर

जिन लोगों को भी पाचन और अल्सर की गंभीर समस्याएं हैं। उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। सिरके में मौजूद एसिड इन बीमारियों को और भी ज्यादा बिगाड़ सकता है।

3-दांतों की समस्या बढ़ा सकता है सेब का सिरका

दांतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को सेब के सिरके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका एसिड इन्हें खराब करता है।

4-पोटेशियम की कमी से जूझ रहे मरीज रहें दूर

पहले से ही पोटेशियम की कमी से जूझ रहे लोगों को एप्पल साइडर विनेगर नहीं पीना चाहिए। इससे मांसपेशियों में कमजोरी और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version