DNP India Hindi

Sugar की वजह से ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि फैटी लिवर सहित ये हैं 7 रिस्क, जानिए डॉ सेठी से कैसे 14 दिन बन सकता है जीवनदान

Sugar

Photo Credit- Google Sugar

Sugar: चीनी से न सिर्फ डायबिटीज का खतरा होता है बल्कि यह आपके लिवर, गट और ब्रेन तक पर ईफेक्ट करता है। इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर सौरभ सेठी ने एक पोस्ट शेयर किया और इसके साथ ही लोगों को अलर्ट करते हुए नजर आए। ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि चीनी की वजह से सिर्फ डायबिटीज का खतरा है तो शायद आप गलत हैं। आपकी स्किन से लेकर गट हेल्थ तक रिस्क के घेरे में है। जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या बताया है।

मुंह और दांतों के लिए Sugar

ज्यादा शुगर के सेवन से बैक्टीरिया बनता है। दरअसल चीनी एक ऐसे एसिड को प्रोड्यूस करता है जो दांत के इनेमल के लिए खतरा बनता है। यह आने वाले समय में कैविटीज और गम डिजीज की वजह बन सकती है।

चीनी दिमाग पर भी करता है असर

डॉक्टर सेठी के मुताबिक शुगर ब्रेन के रिवार्ड सिस्टम में एक्टिवेट होता है जिसकी वजह से डोपामिन स्पाइक करता है और समय के साथ यह क्रेविंग्स एनर्जी क्रेश और आपके फॉकस को प्रभावित करता है।

गट हेल्थ के लिए आखिर क्या है चीनी का असर

डॉक्टर सेठी बताते हैं कि अगर आप ज्याद चीनी का सेवन करते हैं तो यह गट बैक्टीरिया और ईस्ट पैदा कर सकता है। यह आपके माइक्रोबायोम और गट इन्फ्लेमेशन को भी प्रभावित करता है।

लिवर के लिए कैसे खतरा है चीनी

फ्रुक्टोज आपके लिवर के चारों तरफ लगभग चीनी की वजह से बन जाता है और इनमें काफी फैट्स बनते हैं जो फैटी लीवर के लिए रिस्की हो सकता है।

जानिए पेनक्रियाज पर कैसे असर करता है चीनी

अगर आप भी आंख मूंदकर चीनी का सेवन कर रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि ज्यादा चीनी खाने से इंसुलिन रिलीज होता है और यह समय के साथ इन्सुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज बन सकता है।

हार्ट के लिए जाने शुगर के नुकसान

अगर आप ज्यादा चीनी खा रहे हैं तो यह आपके हार्ट के लिए भी रिस्की है। इसकी वजह से ट्राईग्लिसराइड्स बढ़ता है और यह इन्फ्लेमेशन के खतरे को ब्लड वेसल्स में भी बढ़ा सकता है।

स्किन के लिए कैसे रिस्की है चीनी

अगर बात करें चीनी से होने वाले नुकसान की तो यह आपके स्किन के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। इसकी वजह से कॉलेजोन डैमेज होता है जो आपके स्कीम पर एजिंग फैक्टर लाने के साथ-साथ रिंकल्स की वजह बन सकती है।

इसके साथ ही डॉक्टर सेठी नहीं अभी बताया की शुगर आपके कई ऑर्गन्स पर इफेक्ट करता है। यह ब्रेन से लेकर गट, लीवर हार्ट और स्किन तक के लिए रिस्की है। ऐसे में चीनी को अपनी डाइट से कम करके ही आपको फायदा मिल सकता है। ऐसे में डॉक्टर ने 14 दिन शुगर रिसेट के बारे में लोगों को जानकारी दी है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version