---Advertisement---

Red Spinach: हरे पालक की जगह लाल पालक खाने से मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स, वेटलॉस के साथ पाचन तंत्र भी होगा मजबूत

लाल पालक का सेवन करके हरे पालक जितने पौष्टिक तत्व पा सकते हैं। लाल पालक में विटामिन सी, ई, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। तो आइए आज हम आपको लाल पालक के लाभकारी गुणों के बारे में बताते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 19, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Red Spinach: जब भी हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो कैसी भी बीमारी हो वह हमें हरे पत्तेदार सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे ऊपर नाम पालक का आता है, जिसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता हैं। हालांकि कुछ लोगों को हरे पालक का टेस्ट पसंद नहीं आता वहीं कुछ लोग इसे चाव से खाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें हरे पालक का टेस्ट बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। तो आप हरी पालक के बजाय लाल पालक का सेवन कर पालक के गुणों का फायदा उठा सकते हैं।

लाल पालक में भी हरे पालक की तरह पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दरअसल लाल पालक का सेवन करके हरे पालक जितने पौष्टिक तत्व पा सकते हैं। लाल पालक में विटामिन सी, ई, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। तो आइए आज हम आपको लाल पालक के लाभकारी गुणों के बारे में बताते हैं।

पाचन तंत्र को रखता हैं स्वस्थ

लाल बालक में मौजूद फाइबर स्वास्थ्य को इंप्रूव करता है। इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया में भी सुधार आता है। लाल पालक कोलन कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा लाल पालक कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। ये पाचन तंत्र को मजूबत बनाता है। इसलिए पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आप लाल पालक को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Also Read: सबसे ज्यादा चमकदार डिस्प्ले और पावरफुल चिपसैट के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन, iPhone को दे रहा टक्कर!

एनीमिया के इलाज के लिए है मददगार

लाल पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है ये एनीमिया के इलाज के लिए सहायक है। इसके रोजाना सेवन से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा संतुलित रहती है। इसे खाने से ब्लड फ्लो संतुलित रहता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं। यह आपके शरीर को एनीमिया के लक्षणों से दूर रखता है।

किडनी के लिए फायदेमंद

लाल पालक किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से किडनी स्वस्थ रहता हैं। इसमें मौजूद फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत अच्छा होता हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्स इनकी मात्रा भी होती हैं। जिससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता हैं।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

लाल पालक का सेवन वजन घटाने के लिए भी किया जाता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं। इसके लगातार सेवन से इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सहायक होता है और पेट साफ कर रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बॉडी को डिटॉक्स करता है। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

Also Read: Summer Tips: गर्मियों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्रेसेस, मिलेगा कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026