---Advertisement---

सर्दियों में बढ़ता है Asthma के अटैक का खतरा, जानें बच्चों और बूढ़ों का कैसे रखें ख्याल

Asthma: शीतलहर जारी है। इस स्थिति में कई बड़ी परेशानियां शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं अस्थमा का भी खतरा काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति में अपने बच्चों और घर के बूढ़ों का ख्याल बेहतर ढंग से रखना बहुत जरूरी है। अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी से सांस लेने में परेशानियों ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 22, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asthma: शीतलहर जारी है। इस स्थिति में कई बड़ी परेशानियां शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं अस्थमा का भी खतरा काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति में अपने बच्चों और घर के बूढ़ों का ख्याल बेहतर ढंग से रखना बहुत जरूरी है। अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी से सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक पड़ता है। इसलिए खासतौर पर ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल बेहतर ढंग से रखें।

आपको बता दें, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी में शुरुआती दिनों में अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है। तो आइए आज इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि इस सर्दी में अस्थमा जैसी बीमारी से कैसे बचें।

अस्थमा के क्या हैं लक्षण

1. अस्थमा में व्यक्ति को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

2. इसके साथ सीढ़ी पर चढ़ने में भी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

3. घर में काम करने के दौरान धूल से सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

4. सर्दी-खांसी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

5. छाती में भारीपन की समस्या देखने को मिलती है।

6. गले में खराश, नियमित रूप से खांसी होना भी अस्थमा का लक्षण है।

बच्चों को अस्थमा से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों में अस्थमा का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके साथ बढ़ते पॉल्यूशन के कारण भी खतरा तेजी से बढ़ने लगता है। इस स्थिति में खुद का एवं बच्चों का ख्याल अस्थमा से रखना ही बेहतर होगा। इसके लिए इन कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

बाहर जाने के पहले करें मास्क का प्रयोग

अस्थमा से बचने के लिए बाहर जाने से पहले मास्क का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। ये सावधानी बच्चों के साथ भी बरतने की जरूरत है। इससे बाहरी प्रदूषित हवा से बच्चे बचे रहेंगे। ये उनकी सेहत के लिए काफी बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें: HEALTH TIPS: छुट्टियों में रेस्ट करने के बाद भी नहीं मिटती है थकान! आज से ही अपनाएं ये 5 टिप्स

गंदगी वाले जगहों पर जाने से बचें

अस्थमा के खतरे से बचने के लिए गंदगी वाले जगहों से बचना बहुत जरूरी है। धूल, गंदगी एवं इसमें मौजूद सुक्ष्म कणों से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी जगहों पर जाना छोड़ दें। वरना अस्थमा जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को करें डाइट में शामिल

अस्थमा जैसी बीमारी से बचने के लिए डाइट में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को शामिल करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, बच्चों के इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप बच्चों के डाइट में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को शामिल करें। इससे उसे कई फायदे मिलेंगे। वहीं खुद को हाइड्रेट रखें, अस्थमा से बचने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा शरीर में किसी भी तरह का लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वरना परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026