क्या है Swine Flu जिसकी वजह से असम में 13 महीने की मासूम की हुई मौत? जानिए लक्षण और सावधानियां

Swine Flu: बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू का खतरा, असम में इसकी वजह से एक बच्ची ने गंवाई जान, जरूरी है कि जान लें क्या है इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव।

Swine Flu

Swine Flu

Swine Flu: कोरोना महामारी के बाद स्वाइन फ्लू का दस्तक असम में देखा गया और इसकी वजह से 13 महीने की बच्ची ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले पर राज्य में हाई अलर्ट जारी है। गर्मी बढ़ने की वजह से स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ते जा रहा है। इसे H1N1 वायरस भी कहते हैं।जब से यह खबर आई है कि इसकी वजह से एक बच्ची की मौत हो गई है तब से लोग इसके बारे में जानने के लिए खूब सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आखिर क्या है स्वाइन फ्लू के लक्षण और कैसे किया जा सकता है रोकधाम। इस बारे में आइए जानते हैं।

एक बॉडी से दूसरे बॉडी में फैल सकता है स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू को H1N1 वायरस कहते हैं और सामान्य फ्लू की तरह ही इसके लक्षण भी होते हैं। वैसे अगर इस वायरस की बात करें तो यह आमतौर पर सुअरों में ज्यादा पाया जाता है लेकिन अब यह इंसानों में भी देखने को मिला है। हालांकि इंसानों में इसके खतरे कम होते हैं लेकिन यह एक बॉडी से दूसरे बॉडी में फैल सकती है इसलिए विशेष सावधानी की जरूरत है। H1N1 के अलावा इसके H1N2 और H1N3 भी वेरिएंट है। सूअर में फैलने वाले इस वायरस का खतरा वैसे तो अब इंसानों पर भी देखने को मिला है।

किसे है ज्यादा खतरा

इसका खतरा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलता है। वहीं इस वायरस के चपेट में डायबिटिक लोग, प्रेग्नेंट महिलाएं, हार्ट डिजीज, अस्थमा, लंग डिजीज, एचआईवी, कैंसर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग को आ सकते हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

क्या बरतें सावधानियां

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version