---Advertisement---

Tea Lover हैं आप! कुछ इस तरह सुधारे चाय पीने की लत, सेहत पर पड़ सकता है ये खतरनाक असर

Tea Addiction: जो टी लवर होते हैं उन्हें खाने की भूख कम और चाय की क्रेविंग ज्यादा होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एक रिप्लेसमेंट के साथ इस आदत को सुधारें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 1:41 अपराह्न

Tea Addiction
Follow Us
---Advertisement---

Tea Addiction: अधिकतर घरों में सुबह की शुरुआत ही चाय के साथ होती है और शाम को भी जब तक चाय की चुस्की ना हो तो मजा नहीं आता है। चाय पीने वालों के लिए यह एक ऐसी लत होती है जिससे उन्हें लगता है कि उन्हें खूब फायदा हो रहा है। कुछ लोग अपनी थकान दूर करने के लिए चाय पीते हैं तो कभी गेस्ट के आने पर उनका स्वागत चाय की प्याली के साथ किया जाता है। यह सच है कि एक चाय पीने वाले व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और फिर उन्हें डॉक्टर की दौड़ लगानी पड़ती है। चाय पीना कैसे बंद करें तो ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो के जरिए लोगों को एक खास टिप्स देती नजर आई।

चाय पीने से नहीं लगती है भूख

इस वीडियो में प्रियंका शेहरावत यह कहती है कि चाय पीने वाले व्यक्ति हमेशा डॉक्टर के पास आते हैं और यही कहते हैं कि हम चाय बहुत पीते हैं। कैसे हम अपनी इस आदत को सुधारे क्योंकि हमें भूख नहीं लगती है। चाय नहीं पीने से सिर दर्द होता है। ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि इस आदत को एक रिप्लेसमेंट के साथ सुधार सकते है।

इस तरह सुधार लें आदत

डॉ प्रियंका इस वीडियो में कहती है कि चाय की आदत को सुधारने के लिए आप इसकी क्रेविंग कम करने के लिए एक रिप्लेसमेंट को रखें। जैसे कि नारियल पानी या फिर सादा पानी। अगर आपको चाय की क्रेविंग हो रही है तो आप उस समय थोड़े से नारियल पानी या फिर सादा पानी का सेवन करें। इससे आपको भूख भी लगेगी और आपका एक बैलेंस डाइट होगा। इस टिप्स से आप अपनी चाय पीने की लत को सुधार सकते हैं।

ज्यादा चाय पीने से हो सकते हैं ये नुकसान

चाय का सेवन ज्यादा करने से सिर दर्द माइग्रेन, डाइजेशन इश्यू और एसिडिटी की समस्या होती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चाय ज्यादा पीने से आंत की बीमारी भी हो सकती है। इसीलिए जरूरी है कि आप इसे एक लेवल तक रखें ताकि आपको यह नुकसान न पहुंचा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026