Good Cholesterol बढ़ाने के सबसे आसान तरीके, हार्ट को रखना है निरोग तो जरुर करें ये काम

Good Cholesterol : डॉक्टर के द्वारा अच्छा कोलस्ट्रोल बढ़ाने के तरीकों के बारे में बाताया जा रहा है. अगर आप भी हार्ट और लीवर को हल्दी रखना चाहते हैं तो इन चीजों को जरुर करें. इससे फायदा मिलेगा.

Good Cholesterol

Picture Credit: Google

Good Cholesterol :अच्छा कोलस्ट्रोल दिल से लेकर लीवर तक के लिए बहुत जरुरी होता है.अच्छे कोलेस्ट्रॉल को एचडीएल कहा जाता है. ये खराब  कोलेस्ट्रोल को लीवर के रास्ते बाहर निकालता है. जिसके कारण हार्ट के साथ शरीर के बहुत सारे अंग ठीक रहते हैं. ये हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है. इसीलिए अच्छे कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ाना जरुरी होता है.  कानपुर के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद कुमार मिश्रा अच्छे कोलेस्ट्रॉल  को बढ़ाने के उपाय बता रहे हैं. उनका कहना है कि,  लाइफस्टाइल में बदलाव करके बढ़ाया जा सकता है.

Good Cholesterol बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

हेल्थ एक्सपर्ट विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि, अच्छा कोलस्ट्रोल  बढ़ाने के लिए  जैतून का तेल, एवोकाडो और ओमेगा-3 का सेवन बढ़ा देना है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-TheGastroLiverHospitalKanpur

इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज  करनी है. वहीं, शराब-सिगरेट के साथ ही चीनी और प्रोसेस्ड  फूड से बचना है.

वजन को कम करें

वजन को कम करके अच्छे कोलस्ट्रोल को बढ़ाया जा सकता है. वजन घटने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है. जब ट्राइग्लिसराइड्स कम होते हैं, तो  HDL अपने आप बढ़ना शुरु हो जाता है.

हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें

हरी सब्जियां और फल का लगातार सेवन करने से ये शरीर के अंदर मौजूद बेकार कोलस्ट्रोल को बहार निकालते हैं. जिसके कारण हार्ट हेल्थ और लीवर हेल्थ अच्छी रहती है.

 अच्छा कोलस्ट्रोल बढ़ाने के लिए स्मोकिंग छोड़

डॉक्टर का कहना है कि, स्मोकिंग छोड़ने से फायदा मिलता है. सिगरेट में मौजूद केमिकल एचडीएल की कार्यक्षमता को खराब करते हैं. इसे छोड़ने से शरीर फिर से स्वस्थ एचडीएल बनाने लगता है. ये शरीर में जमी गंदी चर्बी को बाहर निकाल देता है.

ट्रांस फैट बढ़ता है खराब कोलेस्ट्रोल

डॉक्टर का कहना है कि, इस दौरान तली-भूनी, पैकेज्ड स्नैक्स और बैक आइटम को कम कर देना है. इससे खराब कोलस्ट्रोल में राहत मिलेगी. बाहर का जंक फूड जितना खाएंगे उतना शरीर में खराब कोलस्ट्रोल बढ़ेगा. इसीलिए इसके सेवन से बचना है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version