---Advertisement---

Fatty liver की दुश्मन हैं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर ही बनाये

Fatty liver : लौकी का जूस, जीरे का पानी और नींबू पानी तीनों ही आपके लीवर की सेहत को दुरुस्त रखने में काफी अहम है. ये ड्रिंक्स लिवर की सूजन कम करने, पाचक एंजाइम्स को बढ़ाने और शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Fatty liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty liver:  लीवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. ये खून को छानता है और वेस्ट चीजों के बाहर निकालता है. यही वजह है कि, लीवर में किसी भी तरह की समस्या आने पर दिल से लेकर दिमाग और अन्य पार्ट भी पूरी तरह से प्रभावित होते हैं. इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा 3 देसी ड्रिंक्स बताई जा रही हैं, जिनका सेवन करके लीवर की समस्या से बचा जा सकता है.

Fatty liver में पिएं लौकी का पानी

हेल्थ एक्सपर्ट लौकी का जूस पीने की सलाह दे रहे हैं. लौकी में  हेपेटोप्रोटेक्टिव कंपाउंड्स और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये लीवर को कड़ी सुरक्षा देते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

यह लीवर की डैमेज हो चुकी कोशिकाओंको रिपेयर करने और लिवर की सूजन को कम करते हैं. यह फैटी लीवर की समस्या में वरदान की तरह साबित होता है.

फैटी लीवर के लिए बेस्ट है जीरे का पानी

इसी तरह जीरा केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह लीवर को डैमेज होने से भी बचाता है. इसीलिए  जीरे के पानी को रोजाना सेवन कर सकते हैं. इसमें मौजूद थाइमोल नाम का कंपाउंड लीवर एंजाइम्स को एक्टिव करता है. इसके साथ ही पाचन की शक्ति को भी बढ़ता है. सुबह जीरे को गर्मपानी में उबालकर पीने से फायदा मिलता है.ये लीवर और किडनी  डिटॉक्स करता है.

रोजाना पिएं नींबू का पानी

इसी तरह नींबू का पानी भी बहत लाभकारी होता है. नींबू का विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड  लीवर पर चर्बी जमा होने से बचाता है. लीवर की गंदगी को साफ करने का काम करते हैं. इतना ही नहीं नींबू के एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026