---Advertisement---

Uric Acid के मरीजों के लिए आफत हैं ये 5 खानें, ठीक होना है तो डाइट से अभी करें आउट

Uric Acid: यूरिक एसिड को बढ़ाने वाले 5 फूड की जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है। उनका कहना है कि, ये हेल्थ को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 1, 2026 11:55 पूर्वाह्न

Uric Acid
Follow Us
---Advertisement---

Uric Acid : जोड़ों के दर्द से लेकर किडनी में पथरी तक का कारण यूरिक एसिड होता है। अगर आप भी इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट से 5 तरह के फूड को गायब कर दें। ये स्थिति और भी ज्यादा बिगाड़ सकते हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर शुभम वत्स्य दे रहे हैं।  हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, यूरिक एसिड बढ़ने पर केवल दवाएं काम नहीं करतीं, बल्कि खान-पान में बदलाव करना बेहद जरूरी है। उन्होंने ऐसी 5 खाने की चीजों के बारे में बताया है जो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तेजी से बढ़ाती हैं।

Uric Acid  बढ़ाता है रेड मीड

डॉक्टर शुभम वत्स्य का कहना है कि, रेड मीट और किसी भी जानवर का ऑर्गन मीट यूरिक एसिड के लिए बेहद खतरनाक है।लाल मांस में प्यूरीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो सीधे यूरिक एसिड बढ़ाती है।

सी फूड से बनाएं दूरी

मछली और सी फूड वैसे तो हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन यूरिक एसिड बढ़ाने में ये अहम भूमिका निभाते हैं
डॉक्टर का कहना है कि, कुछ खास तरह की मछलियां और शेलफिश का सेवन यूरिक एसिड से जुड़ी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। इसीलिए इनके सेवन से बचें।

शराब बढ़ाती है यूरिक एसिड का लेवल

अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं तो, शराब और एल्कोहल का सेवन बंद कर दें। डॉक्टर का कहना है कि, शराब और बियर में मौजूद अल्कोहल शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाता है। ये शरीर द्वारा इसे बाहर निकालने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिसके कारण  यूरिक एसिड हड्डियों में जमा हो जाता है।

एनर्जी और शुगर ड्रिंक के सेवन से बचें

अगर आप भी मार्केट में मिलने वाली एनर्जी और शुगर ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं तो सावधान होने की जरुरत है। सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड फ्रूट जूस में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बहुत ही तेजी से बढ़ाता है।

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कर देंगे हेल्थ का कबाड़

इसी तरह मार्केट में मिलने वाले हद से ज्यादा पके हुए फूड भी यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं।  डिब्बाबंद फूड, रिफाइंड कार्ब्स और  चीनी वाले फूड्स  यूरिक एसिड को ट्रिगर करते हैं और लेवल को बढ़ाते हैं। इसीलिए अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026