Heart Attack से बचा सकते हैं ये दो टेस्ट, जिंदगी से प्यार है तो जरुर जानें

Heart Attack : दिल की बीमारियों से बचने के लिए हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ के द्वारा दो टेस्ट बताए जा रहे हैं। अगर इन्हे समय रहते हुए करा लिया जाए तो दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

Heart Attack

Picture Credit: Google

Heart Attack: देश के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि, अगर समय रहते कोई भी आम इंसान दो टेस्ट करा ले तो वो हार्ट और इससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से बच सकता है। पिछले कुछ समय से कार्डियक अरेस्ट और दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके कारण उनकी मौत कभी भी हो जा रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन हार्ट अटैक के कारण जान गंवाने वाले लोगों के वीडियोज सामने आते रहते हैं।  क्योंकि मरने वाले कई बार जवान युवा भी होते हैं, जिसके कारण लोग काफी खौंफ में रहते हैं। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए डॉक्टर बिमल छाजेड़ दो टेस्ट के बारे में बता रहे हैं। इससे हार्ट की ब्लॉकेज और इसके करेंट स्टेटस का पता चल जाता है।

Heart Attack से बचना है तो कराएं सीटी एंजियोग्राफी 

डॉक्टर का कहना है कि, सीटी एंजियोग्राफी 7 से 9 हजार की कीमत में हो जाती है। ये बिना किसी चीरफाड़ के की जा जाती है। ये इमेंजिग जांच है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SAAOLHeartCenterIndia

जिससे ये पता चल जाता है कि, दिल की नसों में ब्लड का सर्कुलेशन कैसा है? ये टेस्ट करने से पहले मरीज के शरीर में आईवी कंट्रास्ट इंजेक्ट किया जाता है। हार्ट की ब्लॉकेज जानने की ये बहुत अच्छी जांच है। समय रहते अगर इसे करा लिए जाए तो कार्डियक अरेक्ट और हर्ट अटैक से बचा जा सकता है।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्यों है जरुरी?

दिल की जांच का एक बेहद जरुरी टेस्ट लिपिड प्रोफाइल है। ये एक ब्लड टेस्ट है जो कि, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नापने के काम आता है। नसों में जब हद से ज्यादा चर्बी बढ़ जाती है तो हार्ट अटैक का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर की समस्या इसी से ही पैदा होती है। ये टेस्ट 1000 रुपए के बीच में हो जाता है। घर बैठे ब्लड का सेंपल देकर इसकी जांच कराई जा सकती है। खराब कोलेस्ट्रोल दिल और दिमाग दोनों के लिए बहुत ही नुकसान दायक होता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version