---Advertisement---

Uric Acid की जानी दुश्मन है ये देसी ड्रिंक, मरीज जरूर करें ट्राई

Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने से हड्डियों में कई तरह की समस्याएं आ जाती हैं। जोड़ों में दर्द का ये प्रमुख कारण बनता है। कई बार दवाई से भी फायदा नहीं मिलता है। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा इसका देसी इलाज बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 7, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 7, 2026 1:31 अपराह्न

Uric Acid
Follow Us
---Advertisement---

Uric Acid : अगर आपके हाथ-पैरों में भी यूरिक एसिड के कारण भयंकर दर्द और सूजन आ रहा है तो ये देसी ड्रिंक फायदे का सौदा  साबित हो सकती है। आपको बता दें, यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला वेस्ट है, जब ये पेशाब के रास्ते बाहर नहीं निकल पाता है तो शरीर में जमना शुरु हो जाता है। जब हम खाना खाते हैं, या जब हमारे शरीर की पुरानी कोशिकाएं टूटती हैं, तो उनमें से ‘प्यूरिन’ नाम का एक तत्व निकलता है। इसके बाद ये लीवर में जाकर बनता है। बनने के बाद यह यूरिक एसिड हमारे खून में मिल जाता है। फिर हमारी किडनियां  इसे खून से छानकर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती हैं। लेकिन अगर ये किडनी इसे बाहर नहीं निकाल पाती है तो ये शरीर में ही जमना शुरु हो जाता है। इसके बाद जोड़ों में दर्द और सूजन आना शुरु हो जाता है।इसीलिए  हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी इसे बाहर निकालने का तरीका बता रहे है।

Uric Acid  को कम करने के लिए क्या करें?

सलीम जैदी का कहना है कि, हल्दी पाउडर, धनिए के दाने, जीरा काली मिर्च और मेथी के दानों का पानी शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने और जोड़ों के दर्द व सूजन को दूर करने का एक बहुत ही असरदार प्राकृतिक उपाय है। यह घरेलू ड्रिंक शरीर को डिटॉक्सिफाई करके साफ करने का काम करती है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

हल्दी में ‘कर्क्यूमिन’ होता है ये जोड़े के द्रद और सूजन को कम करती है। धनिए में ‘डाईयूरेटिक’ होता है ये पेशाब की मात्रा को बढ़ा कर यूपिक एसिड को बाहर निकालता है। काली मिर्च में ‘पाइपरिन’ होता है ये पोषक तत्वों को शरीर में सोखने में मदद करती है। मेथी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं ये यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकती है।  इसीलिए अगर इन सभी को मिक्स करके पिया जाता है तो शरीर को फायदा मिलता है।

यूरिक एसिड को खत्म कर सकती है ये देसी ड्रिंक

यूरिक एसिड को रोकने वाली इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच धनिए के दाने और आधा चम्मच जीरा डालकर रातभर के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबालें । पानी के उबलने के दौरान इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और 2-3 पिसी हुई काली मिर्च को मिक्स कर दें। इसके बाद इसे छानकर गुनगुना पी लें। निहार मुंह इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 7, 2026

Health Tips

अगस्त 7, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026