---Advertisement---

Health Tips : समोसा खाने वाले हो जाएं सावधान, जरा सी चूक कैंसर कर सकती है पैदा

Health Tips : समोसा खाना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है? इसका सेवन कैंसर तक पहुंचा सकता है। इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 6, 2026 1:37 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips : अगर आपको भी समोसा खाने का शौक है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। ये चौंकाने वाला खुलासा एम्स दिल्ली की मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत दे रही हैं। वो तथ्यों के आधार पर बता रही हैं, रोज-रोज समोसा खाना कितना खतरनाक हो सकता है?  अगर आप भी बाहर के समोसों को देखकर अपना  आपा खो देते हैं तो आज से सतर्क और अलर्ट रहने की जरुरत है।

Health Tips : समोसा कैसे कैंसर का खतरा बढ़ता है?

डॉक्टर प्रियंका सेहरावत का कहना है कि, अगर आप बाहर के समोसे रोजाना खा रहे हैं तो ये आपकी हेल्थ को बिगाड़ेगा ही, इसके साथ ही कैंसर का खतरा भी बढ़ा देगा।

Health Tips
Picture Credit: डॉक्टर प्रियंका सेहरावत इंस्टाग्राम

जब हलवाई  एक ही तेल को सुबह से शाम तक या अगले दिन भी बार-बार उबालते हैं, तो उस तेल के केमिकल पूरी तरह बदल जाते हैं। इसके बाद इनका सेवन करने से यह शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद पॉलीएरोमैटिक हाइड्रोकार्बन सीधे कैंसर को बढ़ाता है। इसके साथ ही लिपिड पेरोक्साइड शरीर के अंगों में सूजन और टॉक्सिसिटी पैदा करते हैं।

समोसा कैसे बिगाड़ता हेल्थ?

समोसे के बार-बार गर्म होने से तेल में ट्रांस फैट बढ़ जाता है जो हार्ट अटैक और ब्लॉकेज का मुख्य कारण है। समोसे की बाहरी परत मैदे से बनती है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाती है और डायबिटीज व मोटापे का कारण बनती है। इसका मसालेदार आलू हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बड़ता है। यह सीधे तौर पर कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इसीलिए जब भी आपका मन समोसे को खाने का करे तो घर पर ही कभी-कभी बनाएं। रोजाना इसका सेवन हेल्थ बिगाड़ सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 6, 2026

Awarapan 2 Trailer

अगस्त 6, 2026

Viral Video

अगस्त 5, 2026