Kidney Stone: पथरी का दर्द बहुत खतरनाक होता है. इससे पीड़ित मरीज इसे अच्छी तरह से समझ सकता है.पथरी शरीर में तब बनती है जो पेशाब में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़कर जमने लगती है. पथरी किडनी में होना सामान्य मानी जाती है. लेकिन इसका दर्द इसलिए खतरनाक और असहनीय होता है . क्योंकि ये किडनी में फंसकर जब पेशाब को रोक देती है तो जानलेवा दर्द होना शुरु हो जाता है. स्थिति बिगड़ने पर मरीज को दी जाती है. वहीं, गंभीर मामलों में ऑपरेशन भी किया जाता है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा एक ऐसा पत्ता बताया जा रहा है, जिसकी मदद से ये बहुत जल्द निकल सकती है.
Kidney Stone पत्थरचट्टा का पत्ता कैसे निकालता है?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, पत्थरचट्टा का पत्ता पथरी को शरीर के किसी भी हिस्से से निकालने में मदद करता है.आयुर्वेद में किडनी की पथरी को गलाने और पेशाब से बाहर निकालने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय मानी जाती है. इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुण पथरी को बहार निकालते हैं.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi
पत्थरचट्टा में सैपोनिन्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व किडनी में जमे कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल को धीरे-धीरे गलाने या छोटे टुकड़ों में तोड़ने में मदद करते हैं. जिसके बाद ये बाहर निकल जाती है.एक्सपर्ट का कहना है कि, पत्थरचट्टा के सेवन से किडनी पेशाब ज्यादा बनाती है। जब पेशाब का बहाव तेज़ और अधिक होता है, तो पथरी के टूटे हुए छोटे टुकड़े आसानी से पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं. पथरी होने पर मूत्र नली में जो घाव या सूजन होता है, पत्थरचट्टा के गुण इसे भी ठीक करते हैं.
पत्थरचट्टा के पत्ते का कैसे करें सेवन?
पत्थरचट्टा के पत्ते से पथरी निकालने के लिए इसका सेवन अलग-अलग तरह से कर सकते हैं. पत्थरचट्टा के 2 ताजा पत्तों को अच्छी तरह धोकर, सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पिएं. ऐसे रोजाना करने से फायदा जरुर मिलेगा. वहीं, एक पत्ते को धोकर 4 दानों मिश्री के साथ पीस लें और एक कप पानी के साथ मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें. ये भी फायदा करता है. इसके साथ ही पत्थरचट्टा का काढ़ा बनाकर भी पा सकते हैं. इसके लिए 2-3 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें, जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर पी लें. इन तीनों में से कोई भी तरीका आजमा सकते हैं. ये बहुत फायदा करता है.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
