---Advertisement---

Vitamin B12: दवाई-डाइट से भी नहीं बढ़ रहा विटामिन बी12 तो, पिएं ये खास ड्रिंक, एक साथ कई समस्याओं से मिलेगी निजात

Vitamin B12: विटामिन B12 की कमी से थकान, कमजोरी या हाथ-पैरों में झुनझुनी से परेशान लोगों के लिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा खास ड्रिंक बताया जा रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2026 5:40 अपराह्न

Vitamin B12
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin B12:  विटामिन बी 12 की कमी कई गंभीर बीमारियों को दावत देती है. इसके बढ़ने से शरीर में खून की कमी,नसों का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना और डिप्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती है. ये शरीर में बनता नहीं है . इसीलिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरुरी होता है. कई बार दवाओं के सेवन से भी ये नहीं बढ़ पाता है. इसीलिए  डॉक्टर सलीम जैदी  एक देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं. उनका कहना है कि, ये विटामिन बी 12 कमी को पूरा करता  है और पेट संबंधी कई गंभीर बीमारियों को खत्म करता है.

Vitamin B12 को बढ़ाने में मदद करती है ये खास ड्रिंक

डॉक्टर सलीम जैदी  एप्पल साइडर विनेगर, नींबू, शहद और सेंधा नमक के मिक्सचर से बनी खास ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं.यह ड्रिंक पेट के पाचन तंत्र को सुधार कर भोजन से विटामिन के अवशोषण को बढ़ाने का काम करती है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,एप्पल साइडर विनेगर पेट में प्राकृतिक एसिड की मात्रा को बढ़ाता है. जिन लोगों के पेट में एसिड कम बनता है, उनका शरीर भोजन से नहीं सोख पाता, जिसे यह सिरका ठीक करता है. हमेशा कच्चे  विनेगर का प्रयोग करें. फिर इसमें आधा नींबू डालें.

देखें वीडियो

 वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है. ये पाचन को मजबूत करता है और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही कच्चा शहद को भी डालना है. यह विनेगर के खट्टेपन को संतुलित करता है और इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं. वहीं, सेंधा नमक पेट में पाचक रसों को उत्तेजित करता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है.  इसीलिए इनसे बनी ड्रिंक से फायदा मिलता है.

विटामिन बी 12 बढ़ाने के लिए बनाएं खास ड्रिंक

इस खास ड्रिंक को बनाने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, चम्मच कच्चा शहद, आधा नींबू और 1 चुटकी सेंधा नमक मिलाना है. इसे सुबह खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले लेना  है. इसके सेवन से विटामिन बी 12 को बढ़ाने में मदद मिलती है. लेकिन ध्यान रहे ये फायदा तभी करता है जब हेल्थी डाइट और एक्सरसाइज की जा रही हो. इसका रोजाना सेवन करने से फायदा मिलता है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026