Weight Loss: वजन को घटाने के लिए लोग महंगी डाइट और ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी वो तेजी से वेट लॉस नहीं कर पाते हैं।अगर आप भी शरीर में बढ़ती हुई चर्बी से परेशान हैं तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताई जा रही देसी चाय पी सकते हैं। ये बहुत ही सस्ती और बेहद कारगर है। डॉक्टर सलीम जैदी सौंफ की चाय पीने की सलाह दे रहे हैं। सौंफ की चाय मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाती है। इसके साथ ही बॉडी को डिटॉक्ट करके गंभीर बीमारियों से रोकती है। हेल्थ एक्सपर्ट सौंफ की चाय बनाने की विधि भी बता रहे हैं।
Weight Loss करेगी सौंफ की चाय
डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, सौंफ में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं। जिसके कारण ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इससे कैलोरी बिना वर्क आउट के ही बर्न होती है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट- HealthyHamesha
ये भूख पर भी कंट्रोल करती है। शरीर में अंदर बढ़ रहे जहरीले टॉक्सिन्स और यूरिक एसिड को बाहर निकालकर फेंकती है। सौंफ की चाय गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पेट की बीमारियों को भी खत्म करती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, सौंफ के अंदर विटामिन, मिनरल्स और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिसके कारण ये किसी भी महंगी डाइट ड्रिंक से अच्छा काम करती है। वजन घटाने के लिए वो सभी को सौंफ की साधरण सी चाय पीने की सलाह दे रहे हैं।
सौंफ की चाय कैसे बनाएं?
डॉक्टर सलीम जैदी सौंफ की चाय बनाने की विधि के बारे में भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि, 1 कप पानी में एक चम्मच सौंफ को जालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद 5 मिनट तक अच्छे से उबालने के बाद इसे छानकर गुनगुना सुबह-सुबह निहार मुंह पिएं। इसके साथ ही दिन में दो बार भी सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से बॉडी के अंदर से बहुत तेजी से फैट बर्न होता है। इसमें मौजूद एमेथोल भूख नहीं लगने देता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।
