---Advertisement---

Asthma क्या है? जानिए इस बीमारी में क्या होते हैं लक्षण और ट्रीटमेंट से लेकर बचाव तक के उपाय

Asthma: अस्थमा से पीड़ित लोग कैसे करें अपना बचाव जाने क्या हो सकते हैं लक्षण और ट्रीटमेंट, यह एक खतरनाक बीमारी बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2024 6:05 अपराह्न

Asthma
Follow Us
---Advertisement---

Asthma: अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो आपके फेफड़ों के वायु मार्ग को प्रभावित करती है। अगर एक बार कोई इस बीमारी से पीड़ित हो जाए तो उसे काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। अस्थमा यानी दमा एक गंभीर बीमारी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है अस्थमा और इसके लक्षण के साथ बचाव के उपाय। क्या इसे किया जा सकता है कंट्रोल और कैसे करें इसकी पहचान। आइए जानते हैं पूरी खबर।

आखिर क्या है अस्थमा

अगर अस्थमा की बात करें तो इसकी वजह से आपके वायु मार्ग में सूजन और संकुचन आ सकता है। आपको सांस लेने में दिक्कत और असुविधा हो सकती है क्योंकि यह अस्थमा को ट्रिगर कर सकती है। यह जानलेवा बीमारी होता है और ऐसे में समय रहते अगर हम इसकी लक्षण को पहचान ले तो यह बेहतर रहता है। साथ सांस लेने और छोड़ने में घर- घराआहट की आवाज आती है।

क्या है ट्रीटमेंट

जहां तक अस्थमा के इलाज की बात करें तो इसका इलाज मौजूद है लेकिन यह सच है कि इसमें आपको काफी समय लग सकता है। अधिक समय के लिए डॉक्टर दवा या इनहेलर प्रदान करते हैं। आपको एलर्जी जैसी समस्या ना हो और आपको त्वरित राहत पहुंचाने के इसलिए डॉक्टर आपको इन्हेलर देते हैं।

अस्थमा की बात की जाए तो इसके लक्षण जान लेने जरूरी

  • लोगों में सांस की कमी महसूस हो सकती है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिले।
  • मरीज को सीने में दबाव या फिर असहजता भी महसूस होती है।
  • नींद लेने की कोशिश करते समय सांस लेने में परेशानी के कारण खांसी हो सकता है।
  • बच्चों में अस्थमा होने पर सांस छोड़ते समय ध्वनि सुनाई दे सकता है।
  • अगर हद से ज्यादा म्यूकस उत्पन्न हो रहा है तो यह भी खतरा हो सकता है।
  • धूल और गैस की वजह से अगर आपको तुरंत खांसी आने लगती है तो यह भी अस्थमा का एक कारण है।

अस्थमा से बचाव के लिए ये है जरूरी

  • अस्थमा से खुद को बचाने के लिए आप अपने फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान दे सकते हैं क्योंकि यह आपके लिए जरूरी है।
  • यह भी जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और डॉक्टर द्वारा बताई गई निगरानी का पालन करें।
  • आपके लिए नियमित अभ्यास भी जरूरी है क्योंकि यह आपको अस्थमा से बचाने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
  • स्ट्रेस को जहां तक हो सके अलविदा कह दे क्योंकि यह आपके अस्थमा को ट्रिगर करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026