---Advertisement---

क्या Covid-19 से फिर मचेगी तबाही? भारत में दो दिनों में 3000 से अधिक नए केस दर्ज

कोरोना के मामले फिर से देश में बढ़ रहे हैं। दो दिनों में तीन हजार से भी अधिक मामले देखने को मिल हैं। इस स्थिति में सभी लोगों को सतर्क होने की जरूरत है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 27, 2023 4:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Covid-19: एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। बता दें, दो दिनों में 3 हजार से अधिक मामले सामने आ गए हैं। अब सभी लोगों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1800 से भी अधिक केस देखने को मिले हैं। इस स्थिति में सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए नई लहर आने की आशंका जताई जा रही है। बता दें, फिलहाल देश में 10 हजार से भी अधिक एक्टिव मरीज हो गए हैं। इस स्थिति में सरकार को भी कुछ फैसले लेने की जरूरत है। वरना देश में लोगों को एक और नए लहर का सामना कारण पड़ सकता है।

बढ़ते मौसम के कारण बढ़ रही परेशानी

अभी के मौसम में अक्सर लोग बीमार होते हैं। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया काफी ज्यादा एक्टिव होने लगते हैं। वहीं कोरोना का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों के द्वारा अधिक सावधानी भी नहीं बरती जाती है। इसके कारण वो कोविड के चपेट में आ जाते हैं। इस स्थिति में सभी लोगों को अधिक सावधान होने की जरूरत है।

इसके अलावा कोविड के अलग अलग वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। XXB वैरिएंट के साथ ऑमिक्रॉन के XBB 1.16 के भी मामले देखने को मिले हैं। इस स्थिति में सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

सभी लोग रहें सावधान

कोविड पर काबू पाने के लिए सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अभी के समय में लोग मास्क लगाना बंद कर दिए हैं। इसके कारण कोविड के मामलों में फिर से उछाल देखा गया है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए सभी लोग सावधानियां बरतें और मास्क का निश्चित रूप से इस्तमाल करें। कोविड से बचने के लिए मास्क सबसे बेहतर टिप्स है।

अस्पतालों में बढ़ रही बेड की संख्या

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुंबई के 2 अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ गई है। इससे मरीजों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। बता दें, बीएमसी के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में 1850 बेड बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा कस्तूरबा अस्पताल में भी 30 बेड बढ़ा दिया गया है।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026