---Advertisement---

Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

Winter Health Tips: सर्दियों में सूजन की समस्या अधिक बढ़ जाती है। वहीं ठंड, पानी और सीलन से पैर और हाथ की उंगलियां सूज जाती हैं। इसके बाद ये बेहद कष्टदायक होता है। ये घाव बेहद जलन देता है जिसके जलन को बर्दास्त कर पाना मुमकिन नहीं है। इसके बाद सूजी हुई जगहों पर अधिक ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 13, 2023 5:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Winter Health Tips: सर्दियों में सूजन की समस्या अधिक बढ़ जाती है। वहीं ठंड, पानी और सीलन से पैर और हाथ की उंगलियां सूज जाती हैं। इसके बाद ये बेहद कष्टदायक होता है। ये घाव बेहद जलन देता है जिसके जलन को बर्दास्त कर पाना मुमकिन नहीं है। इसके बाद सूजी हुई जगहों पर अधिक खुजली होने लगता है। इस स्थिति में हम एक गलती कर देते हैं और उन जगहों पर खुजली करने लगते हैं। इससे मामला गंभीर हो जाता है। इससे जलन की समस्या बढ़ जाती है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि सूजी हुई उंगलियों को घरेलू उपाय से कैसे ठीक करें।

हल्दी और जैतून के तेल से मिलता बेहद आराम

कई बार समस्या काफी बढ़ जाती है और हम इसके लिए दवाई का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इस स्थिति में कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जिसको अपनाने से सूजन गायब हो जाता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी और 2 चम्मच जैतून का तेल लें। इसके बाद इस पेस्ट को मिलाकर गर्म कर लें। अब इस पेस्ट को सूजन वाली जगहों पर लगाएं। इससे आपको बेहद आराम मिलेगी। वहीं दर्द से छुटकारा भी मिलेगा।

लहसुन, कपूर और नारियल के तेल से मिलेगा आराम

लहसुन पौष्टिक और आयुर्वेदिक गुणों का भंडार है। इससे कई परेशानियों से राहत मिलती है। आपको बता दें, सूजन से छुटकारा पाने के लिए लहसुन, कपूर और नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है। इसके लिए सरसों के तेल में 5 कली लहसुन पका लें। इसके बाद तेल में थोड़ा सेंधा नमक मिला लें। सेंधा नमक खुजली को कम करने में बेहद फायदेमंद है। अब तेल में कपूर के पाउडर को मिलाएं। इसके बाद इसे मिक्स कर सूजन वाली जगहों पर लगाएं। इससे आपको बेहद आराम मिलेगा। सर्दियों में ये बेहद फायदेमंद माना गया है। कहते हैं इस तेल को लगाकर मोजे पहनें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। वहीं इससे सूजन जैसी समस्या से भी निजात मिलती है।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

जानें क्यों सूज जाती है उंगलियां

सर्दियों में उंगलियों का सूजन आम बात है। सर्दियों के मौसम में ठंड से मांसपेशियां जमने लगती है। इसके बाद त्वचा लाल हो जाता है। इस स्थिति में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसको ठीक करने के लिए पैरों को गर्म रखना बहुत जरूरी है। वरना ये गंभीर रूप ले लेता है।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026