---Advertisement---

World No Tobacco Day 2023: मीठे जहर की तरह आदमी को धीरे-धीरे मरता है तंबाकू का सेवन, इन उपायों से धूम्रपान छोड़ने में मिलेगी मदद

World No Tobacco Day 2023: सिगरेट पीना हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। लगातार सिगरेट के सेवन से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी के साथ बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटखा जैसी चीजों के लगातार सेवन से हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग भी खराब ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 31, 2023 12:17 अपराह्न | Updated: मई 31, 2023 2:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

World No Tobacco Day 2023: सिगरेट पीना हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। लगातार सिगरेट के सेवन से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी के साथ बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटखा जैसी चीजों के लगातार सेवन से हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग भी खराब हो सकते हैं। धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती है। इसी के साथ कैंसर और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज यानी 31 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को टोबैको से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया जाता है।

ई-सिगरेट है हानिकारक

सिगरेट पीने की आदत छोड़ने वाले लोग कहते हैं कि, वह सिगरेट नहीं ई-सिगरेट पी रहे हैं। इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन आपको बता दें कि, सिगरेट पीने वालों की तुलना में ई-सिगरेट पीने वालों में फेफड़ों की सूजन अधिक थी। ई-सिगरेट में एक लिक्विड होता है जिसमें अक्सर निकोटीन के साथ दूसरे फ्लेवर होते हैं। हमें इसकी लत लग जाती है और लंग्स भी डैमेज हो जाते हैं। इन दिनों यह कई फ्लेवर्स में मार्केट में मिलता है। बच्चों में इसकी लत लगना सिगरेट से भी ज्यादा आसान है। ई-सिगरेट की आदत पढ़ने के बाद सिगरेट और तंबाकू की लत पढ़ना काफी आसान हो जाता है। ऐसे में आप ई सिगरेट के सेवन से भी दूर रहें।

सिगरेट आदत को छोड़ने के आसान उपाय

ऐसे में अगर आप सच में तंबाकू और सिगरेट के सेवन को छोड़ना चाहते हैं तो आप अजवाइन को थोड़ा भूनकर अपने साथ रखें जब भी आपको तंबाकू खाने की बेचैनी हो तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ आप सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए आंवले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें और जब भी आपको तंबाकू की ललक हो तो आप इस पाउडर को खा लें। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा। इसी कड़ी में आप स्मोकिंग से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की तीन चार पत्तियों का सेवन सुबह और शाम शुरू कर दें। इसे भी आपको काफी मदद मिलेगी।

Also Read: ‘लू’ को भी ‘लू’ लगाने वाले चटपटे Pyaz Ka Achar को बनाने की सबसे आसान Recipe, एक बार बनाओ और सालों खाओ

योग करेगा मदद

एक्सपोर्ट का मानना है कि, धूम्रपान एक मीठा जहर है जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खोखला करता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप योगासन की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप बालासन, सर्वांगासन, कपालभांति और भुजंगासन को ट्राई करें। इन योगासन करने से आपका दिमाग और मन शांत रहेगा। इसी के साथ आपको सिगरेट छोड़ने में भी मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: Double Chin Reduce: अगर आप भी हैं अपने डबल चिन से परेशान , तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा रिजल्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026