---Advertisement---

World Oral Health Day 2023: मुंह के साफ होने के बाद भी क्यों आती है बदबू, इन आसान उपाय से मिलेगा छुटकारा

ओरल हेल्थ की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में समय रहते इसका ध्यान देने की जरूरत है। बार - बार मुंह से बदबू आना इसके प्रमुख लक्षणों में से एक है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 20, 2023 2:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

World Oral Health Day 2023: हर साल लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका मकसद है कि लोग अपने मुंह, जीभ,दांत आदि के साफ – सफाई के प्रति जागरूक हो सके। डॉक्टर की मानें तो मुंह की बीमारी को अनदेखा करने पर कई बार ये कैंसर का रूप ले लेता है। अगर मुंह से बार – बार बदबू आ रहा है या फिर दांत में दर्द रहता है तो यह ओरल हेल्थ की समस्या हो सकती है, इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हमारे मुंह से ये बदबू कब -कब आती है।

लहसुन, प्याज खानें से आता है बदबू

हम सभी जानते हैं कि लहसुन और प्याज की बदबू कितनी खराब होती है। कुछ लोग इसके महक की वजह से ही इसका प्रयोग नहीं करते हैं। ऐसे में जब भी ओरल हेल्थ की समस्या दिखाई दे तो लहसुन – प्याज को खाना बंद करे दें।

Also Read: MI vs UPW WPL 2023: Mr. 360 बनने की चाहत Yastika Bhatia को पड़ी भारी, Anjali Sarvani की गेंद पर हुई बोल्ड, देखें Video

नशीली पदार्थ का सेवन

जो लोग स्मोकिंग करते हैं अक्सर उनके मुंह से भी बदबू आती है। ऐसे में उन लोगों को भी इस नशीली पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं एल्कोहल का प्रयोग भी ओरल हेल्थ की समस्या में नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से भी बहुत ही खराब बदबू आती है।

बार – बार मुंह का सुखना

कई बार ओरल हेल्थ की समस्या में मुंह से पानी गिरने लगता है। लेकिन इस लार गिरने की समस्या को डॉक्टर कहीं न कहीं सही मानते हैं क्योंकि यह हमारे मुंह के कीटाणु को खत्म करता है। वहीं जिनके मुंह में अच्छे से लार नहीं बनता है उनके मुंह से ज्यादा बदबू आती है। ऐसे में ओरल हेल्थ की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

अगर आपके मुंह से बदबू की समस्या बार – बार आ रही है तो, सुबह उठकर ब्रश करना चाहिए। इसके साथ ही गर्म पानी से गरारा करना चाहिए। खाना खाने के बाद भी अच्छे से कुल्ला करना चाहिए।

Also Read: Royal Enfield ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर मक्खन की तरह दौड़ती हैं ये क्रूजर बाइक्स, लुक और फीचर्स बने युवाओं की धड़कन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026