---Advertisement---

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 18 सितंबर से शुरू होगा स्पेशल सेशन

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 13, 2023 3:41 अपराह्न

Parliament Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Special Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद के विशेष सत्र (Parliament Special Session) से पहले 17 सितंबर को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ANI को सूत्रों ने दी है। दरअसल, केंद्र सरकार पहले ही 18 से 22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र का ऐलान कर चुकी है। इस बीच अब सर्वदलीय बैठक का ऐलान भी हो गया है। संभावना है कि सर्वदलीय बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा होगी।

सभी नेताओं को भेजा गया बैठक का निमंत्रण

जानकारी के मुताबिक, यह बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुलाई है। इस खबर के सामने आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “इस महीने की 18 तारीख से संसद सत्र से पहले 17 तारीख को शाम 4.30 बजे सर्वदलीय फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए संबंधित नेताओं को ईमेल के माध्यम से निमंत्रण भेजा गया है।”

‘अब तक नहीं मिला एजेंडा’

वहीं, खबर है की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर संसद के विशेष सत्र को लेकर एक अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा संभव है। इस बैठक में अमित शाह समेत केंद्र के सभी मंत्री मौजूद हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने संसद के इस विशेष सत्र और एजेंडे पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि अतीत में जब विशेष सत्र या बैठकें आयोजित की जाती थीं, तो एजेंडे के बारे में पहले से पता होता था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है। बड़ा सवाल यह है की अभी तक एजेंडा क्यों सार्वजनिक नहीं किया गया है।

18 से 22 सितंबर तक होगा विशेष सत्र

बता दें 31 अगस्त को मोदी सरकार के एक फैसले ने उस वक्त सभी को चौंका दिया था, जब सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया था। उस समय भी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सत्र को बुलाने जाने की जानकारी दी थी। यह सत्र 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया है। बताया जा रहा है की पहले दिन की कार्यवाही पुरानी संसद में की जाएगी। उसके बाद दूसरे दिन और आगामी सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा। सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026