---Advertisement---

अंबाला के सांसद Ratan lal Katariya ने चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस, CM खट्टर ने जताया दुख

Ratan lal Katariya: अंबाला से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया का आज निधन हो गया है। ऐसा बताया जा रहा था कि, रतनलाल कटारिया पिछड़े कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। कल ही उन्हें मिलने हरियाणा भाजपा के प्रभारी विप्लव देव गए थे। इसी के साथ उन्होंने ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 18, 2023 10:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ratan lal Katariya: अंबाला से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया का आज निधन हो गया है। ऐसा बताया जा रहा था कि, रतनलाल कटारिया पिछड़े कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। कल ही उन्हें मिलने हरियाणा भाजपा के प्रभारी विप्लव देव गए थे। इसी के साथ उन्होंने कल ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से अस्पताल में मुलाकात की। ऐसा बताया जा रहा है कि, रतन लाल कटारिया के निधन के बाद हरियाणा में एक शोक की लहर है।

निमोनिया के चलते चंडीगढ़ के पीजीआई में थे भर्ती

दरअसल रतन लाल कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में निमोनिया के चलते भर्ती थे। ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मानस देवी कंपलेक्स सेक्टर 4 से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। वहीं 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। रतनलाल कटारिया के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दुख जताया। डीसीएम दुष्यंत चौटाला ने लिखा कि, वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का आकस्मिक निर्धन प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।

Also Read: मरते वक़्त आदमी को होता है किन बातों का पछतावा, खुलासा आपका सिर चकरा देगा

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जताया दुख

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतनलाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें ओम शांति। दरअसल रतन लाल कटारिया 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले तीसरे नेता थे। अंबाला लोकसभा आरक्षित सीटें वह 1999 में सांसद रह चुके थे। वहीं 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी वाल्मीकि को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 में कुमारी शैलजा को हराकर उन्होंने अपना दबदबा बरकरार रखा।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026