---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 से पहले Punjab में AAP ने की कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा, इन चेहरों को मिली संगठन में नई जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के बाद अपनी जड़ें और गहरी जमाने की कोशिश शुरू कर दी हैं। अब AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब में पार्टी के संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए AAP ने दिल्ली के रामलीला ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 12, 2023 2:51 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के बाद अपनी जड़ें और गहरी जमाने की कोशिश शुरू कर दी हैं। अब AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब में पार्टी के संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए AAP ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कल की महारैली के तुरंत बाद पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी। उसने राज्य के मानसा जिले के बुढलाडा विधानसभा सीट से विधायक बुधराम को वर्किंग प्रेसीडेंट घोषित कर दिया है। बता दें पंजाब AAP स्टेट यूनिट के मौजूदा अध्यक्ष की जिम्मेदारी को सीएम भगवंत मान संभाल रहे थे।

महारैली के बाद लिया गया बड़ा फैसला

बता दें पंजाब AAP स्टेट यूनिट के मौजूदा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सीएम मान के पास है। चूंकि सीएम के पास काम की व्यस्तता अधिक है इसलिए समय की कमी के कारण पार्टी को एक कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त करने की जरूरत समझी गई। इसके साथ ही पार्टी ने अन्य पदाधिकारियों में चार प्रदेश उपाध्यक्ष,महासचिव तथा यूथविंग अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई। जिसमें बटाला से विधायक अमनशेर सिंह कलसी, उरमार से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, मुक्तसर से विधायक जगदीप सिंह काका बरार और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंड आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ेः AAP की महारैली कर CM Kejriwal ने भरी हुंकार, अध्यादेश कोे बताया ‘तानाशाही’

महासचिव और यूथविंग अध्यक्ष में

पार्टी की अन्य संगठनात्मक नियुक्तियों में पार्टी नेता जगरुप सिंह सेखावन को प्रदेश महासचिव, वहीं धरमकोट से विधायक देविंदरजीत सिंह लड्डी को पार्टी की यूथविंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इन नियुक्तियों के साथ ही सीएम मान ने ट्वीट कर सभी नव नियुक्त संगठन पदाधिकारियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ेंः Uttarakhand में बढ़ते Love Jihad के मामलों के बीच एक्शन में आया शासन और प्रशासन, उठाया बड़ा कदम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026