---Advertisement---

पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

FDC Drugs Ban: भारत सरकार ने फिक्सड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) की 14 दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विशेषज्ञ समिति की सलाह पर तुरंत आराम देने वाली इन दवाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया है। ये दवाएं अब बाजार में नहीं मिलेंगी। FDC ऐसी दवाएं होती हैं, जिनमें 2 ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 4, 2023 10:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

FDC Drugs Ban: भारत सरकार ने फिक्सड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) की 14 दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विशेषज्ञ समिति की सलाह पर तुरंत आराम देने वाली इन दवाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया है। ये दवाएं अब बाजार में नहीं मिलेंगी। FDC ऐसी दवाएं होती हैं, जिनमें 2 या 2 से अधिक दवाओं के मिश्रण होते हैं। इनमें पैरासिटामोल तथा निमेसुलाइड जैसी अधिकाधिक मांग वाली दवा भी शामिल हैं।

क्या होती हैं FDC दवाएं

FDC का मतलब है फिक्सड डोज कॉम्बिनेशन, जो 2 या 2 से अधिक दवाओं के मिश्रण से बनी होती हैं। जिन्हें सामान्य तौर पर कॉकटेल दवाएं भी बोला जाता है। अक्सर इन दवाओं को लेकर चर्चा रही है कि क्या इन्हें बनाए जाने की अनुमति देनी चाहिए ? ऐसी हर दवा पर जेनरिक नाम लिखा होता है। जिससे पता चलता है कि इन दवाओं के साल्ट में मिश्रण क्या है।

इसे भी पढ़ेंः LPG Cylender Price: LPG गैस के दामों में हुई भारी कटौती, चेक करें आपको अब कितने चुकाने होंगे पैसे?

जानें किन दवाओं पर लगी रोक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार 2 जून 2023 को इस आशय की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक सामान्य संक्रमण में उपरोक्त दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के धड़ल्ले से उपयोग किया जाता है…

  1. निमेसुलाइड+पैरासिटामोल टेबलेट
  2. क्लोफेनिरामाईन मैलेट + कोडीन सीरप
  3. फॉलकोडाइन + प्रोमेथाजिन
  4. एमोक्सीसीलिन+ ब्रोम्हेक्सिन
  5. ब्रोम्हेक्सिन+ डेक्सट्रोमेथोर्फ़न+ अमोनियम क्लोराइड+ मेन्थॉल
  6. पैरासिटामोल + संयोजन ब्रोम्हेक्सिन+ फिनाइलफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन+ गुआइफेनेसिन+ सलबुटामोल+ ब्रोम्हेक्सिन

क्या है कमेटी की सलाह

सन 2016 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एक विशेषज्ञ समिति ने 344 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल अप्रैल में भी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जिसने अपनी सलाह में कहा था कि व्यापक रूप से जनहित में इन 14 FDC दवाओं के निर्माण, बिक्री तथा वितरण पर तत्काल रोक लगाना जरूरी है। ये मानवजीवन के लिए खतरनाक है। इन दवाओं को बिना वैज्ञानिक डेटा के रोगियों को बेचा जा रहा है। अभी जिन दवाओं पर रोक लगाई है। ये प्रतिबंध 940 K ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक की धारा 26 A के तहत लगाया गया है।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026