---Advertisement---

नाना पाटेकर ने की CM Yogi Adityanath सरकार की जमकर तारीफ, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सकारात्मक और प्रभावी बदलाव का किया जिक्र

CM Yogi Adityanath: नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र किया और इस दौरान उन्होंने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में जिसको गवर्नमेंट आफ यूपी ने शेयर किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2026 4:33 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से कानून व्यवस्था को काफी सख्त और पारदर्शी बनाया गया है जिसकी वजह से लोगों को काफी फायदा हुआ है। वहीं इसकी तारीफ करते हुए बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने सीएम योगी आदित्यनाथ का बधाई देते हुए नजर आए और यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए जो कहते हैं वह चर्चा में है। आइए जानते हैं नाना पाटेकर ने सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या कहा है। यहां उन्होंने यूपी सरकार की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को खास बताया।

उतर प्रदेश की तारीफ में क्या बोले नाना पाटेकर

यहां नाना पाटेकर कहते हैं कि “मैं इस प्रदेश को काफी समय से देखा हूं काफी बार यहां आया हूं मेरी उम्र 76 हो गई है और आज भी मैं देखता हूं बदलाव दिखाई देता है. कानून व्यवस्था में विश्वास दिखाई देता है। इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव दिखाई देता है और सबसे महत्वपूर्ण सरकार की कार्य शैली में निर्णय लेने की स्पष्ट दिखाई देती है। इतने विशाल प्रदेश को चलाना आसान नहीं है। तकरीबन 25 करोड़ से ज्यादा लोग रहते है। अलग-अलग क्षेत्र है भाषा है अलग-अलग धर्म है दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। ऐसे प्रदेश में सुरक्षा केवल पुलिस की संख्या बड़ी होने से नहीं आती है उसके पीछे स्पष्ट नीति और विश्वास होता है।

CM Yogi Adityanath की सरकार ने इस तरह बदल दिया कानून व्यवस्था

नाना पाटेकर ने आगे कहा कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ जी को बधाई देना चाहता हूं। योगी जी आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को शासकीय प्राथमिकता बनाई गई। आधुनिक तकनीक देने के साथ-साथ उसे स्पष्ट दिशा दी गई। पुलिस जितनी आधुनिक होगी सुरक्षा इतना अधिक होगा नागरिक चेतना जागरूक होगा। यह सच है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है और अपराधियों पर शिकंजा कसने और नागरिकों को सुरक्षित जीवन देने के लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 15, 2026

Jharkhand News

अगस्त 15, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 15, 2026