---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘संयम, साधना और शिवत्व…’ महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दिखा अनोखा रूप; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश से  लेकर बिहार तक और दिल्ली से लेकर पंजाब बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2026 2:41 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 15, 2026 4:22 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से  लेकर बिहार तक और दिल्ली से लेकर पंजाब तक बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि प्रयागराज में माघ मेले में संगम स्नान करने के लिए आज करोड़ों भक्त पहुंचे है। धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करना मन की तपन और जीवन की कठिनाइयों को शांत करने का प्रतीक है। जैसे जल अग्नि को शांत करता है, वैसे ही शिवाभिषेक जीवन के कष्टों को शीतल करता है। इसी बीच सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर मानवता के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

महाशिवरात्रि के मौके पर CM Yogi Adityanath ने किया रुद्राभिषेक 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा “वन्दे वन्दनतुष्टमानसमतिप्रेमप्रियं प्रेमदं
पूर्णं पूर्णकरं प्रपूर्णनिखिलैश्वर्यैकवासं शिवम्। सत्यं सत्यमयं त्रिसत्यविभवं सत्यप्रियं सत्यदं विष्णुब्रह्मनुतं स्वकीयकृपयोपात्ताकृतिं शंकरम्॥

संयम, साधना और शिवत्व की कल्याणकारी चेतना से आलोकित महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज, GorakhnathMndr, में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर मानवता के कल्याण हेतु प्रार्थना की। हर हर महादेव”!

माघ मेला में उमड़ा जनसैलाब

माघ मेले में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इशी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पावन स्नान पर्व पर आज तीर्थराज प्रयाग की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

देवाधिदेव महादेव एवं पुण्य प्रदायिनी माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, साधकों की साधना एवं श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

Punjab News

अप्रैल 3, 2026