---Advertisement---

Delhi MCD News: इस साल केशवपुरम में खुलेंगे सबसे अधिक Restaurants, MCD के रेवेन्यू में 5 गुना बढ़ोतरी

Delhi MCD News: दिल्ली में हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्रीज में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते एक साल में MCD की ओर से 9 हजार से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 3, 2023 5:04 अपराह्न | Updated: अप्रैल 3, 2023 5:38 अपराह्न

Delhi MCD News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) की ओर से रेस्टोरेंट, ढाबे और होटल खोलने के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। इसके बाद दिल्ली में हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्रीज में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते एक साल में MCD की ओर से 9 हजार से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार इसमें नए और रिन्यू लाइसेंस दोनों शामिल हैं।

9337 लोगों को जारी किया गया लाइसेंस

आंकड़ों की मानें तो बीते एक साल में करीब 5100 से अधिक लोगों को ऑनलाइन लाइसेंस जारी किए गए हैं। साथ ही 4226 लोगों के लाइसेंस को रिन्यू किया गया। जानकारी के अनुसार इस लाइसेंस से दिल्ली नगर निगम को करीब 15 करोड़ 30 लाख 16 हजार 168 रुपए का रेवेन्यू मिला है। कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9337 लोगों को लाइसेंस जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों से आए सबसे अधिक आवेदन

सूत्रों की मानें तो करोल बाग और केशवपुरम जोन में लोगों ने रेस्टोरेंट खोलने के लिए सबसे अधिक ऑनलाइन लाइसेंस लिया है। वहीं, सबसे कम लाइसेंस की बात करें तो सेंट्रल दिल्ली और वेस्ट दिल्ली से सबसे कम आवेदन आए हैं। एमसीडी का यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक का है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जोन में लोगों ने रेस्टोरेंट खोलने में कम दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, करोल बाग और केशवपुरम में लोगों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई है।

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Budget 2023: एमसीडी का बजट हुआ पेश, AAP के सभी प्रस्ताव पास

यहां देखें पूरा आंकड़ा

जोनरिन्यूऑनलाइन लाइसेंस
सेंट्रल475103
नजफगढ़456117
साउथ दिल्ली636291
वेस्ट दिल्ली37376
पहाड़गंज276573
सिविल लाइंस72273
केशवपुरम227776
नरेला59157
रोहिणी139356
शाहदरा (नॉर्थ)167159
शाहदरा (साउथ)760746
कुल42265153

MCD के रेवेन्यू में 5 गुना बढ़ोतरी

हेल्थ ट्रेड लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान बनने के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD)के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से पहले एमसीडी को लाइसेंसिंग प्रक्रिया से करीब 3 करोड़ रुपए का रेवेन्यू ही मिलता था। लेकिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के रेवेन्यू में कई गुना इजाफा देखने को मिला है। इस वर्ष दिल्ली नगर निगम को करीब 5 गुना अधिक रेवेन्यू मिला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026