---Advertisement---

Delhi police: दिल्ली पुलिस ने हुड़दंगियों को दी अनोखे अंदाज में चेतावनी, जमकर वायरल हो रहा है पोस्ट

Delhi police दिल्ली पुलिस ने हुड़दंगियों को दी अनोखे अंदाज में चेतावनी, जमकर वायरल हो रहा है पोस्ट

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 31, 2023 5:51 अपराह्न

Delhi police
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Police: नए साल को लेकर पूरे देश में उत्साह है। आज 2023 का आखिरी दिन है। नए साल के स्वागत के लिए लोग तैयार है। लोग इस दिन को अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट कर रहे है। कोई शिमला मनाली धूम रहा है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। राजधानी दिल्ली में भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक कर ही है। शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस ने सोशल मिडिया के माध्यम से एक खास मैसेज दिया है।

दिल्ली पुलिस ने डाला एक खास तरह की पोस्ट

दिल्ली पुलिस ने नए साल पर हुड़दंग ना मचाने की अपील करते हुए सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट डाला है। इसमे सिर्फ फिल्मों के नाम का सहारा लिया गया है। लोगों को यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वहीं यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा है कि “सैम बहादुरी इसी में है कि सेफ्टी को भगवान भरोसे मत रखो आफ्टर ऑल आप भी किसी का भाई किसी की जान हो।” इसके साथ ही एक पोस्टर शेयर किया गया जिसमे सिर्फ फिल्मों के नाम है। न्यू ईयर ईव पर ‘मस्त में रहने का’, लेकिन ‘जरा हटके जरा बचके’, अगर ‘एनिमल’ बनकर ‘बवाल’ या ‘नॉन स्टॉप धमाल’ मचाया तो कहीं ऐसा न हो की 2024 का पहला दिन अपनी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के बजाय ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ मनाना पड़े।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया निर्देश

आज रात रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस ने कई तरह की व्यवस्था की है। नए साल पर कोई हुड़दंग करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। आज रात 9 बजे से लेकर 1 जनवरी की सुबह तक राजीव चौक मेट्रो के सभी एग्जिट गेट बंद रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026