---Advertisement---

पहले एयरफोर्स अकेडमी में गिरे, फिर व्हाइट हाउस में टकराया सिर , चोटिल American President Biden का Viral हुआ Video

Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वायुसेना अकादमी कोलोराडो के एक समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्हें एक बार फिर से सार्वजनिक रूप से असहज स्थिति का सामना करना पड़ गया। पहली बार वह मंच पर अचानक किसी वस्तु से टकराकर गिर गए। तभी पास सुरक्षा में लगे गार्डों ने किसी तरह ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 3, 2023 8:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वायुसेना अकादमी कोलोराडो के एक समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्हें एक बार फिर से सार्वजनिक रूप से असहज स्थिति का सामना करना पड़ गया। पहली बार वह मंच पर अचानक किसी वस्तु से टकराकर गिर गए। तभी पास सुरक्षा में लगे गार्डों ने किसी तरह उन्हें संभाला। लेकिन किसी तरह की चोट नहीं आई। इसके बाद वह जब एयरफोर्स के मरीन वन हेलीकॉप्टर से व्हाइट हाउस में उतरते वक्त दरवाजे से सिर टकराने की वजह से चोट आ गई। इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

जानें क्या था मामला

बता दें 80 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एयरफोर्स अकेडमी कोलोराडो के युवा स्नातकों को अपना ओपनिंग भाषण देने गए थे। उसके बाद जैसे ही वो एक कैडेट से हाथ मिलाकर अपनी सीट की तरफ जाते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी अचानक किसी चीज से उलझ लड़खड़ाते हुए मंच पर गिर जाते हैं। ऐसे में उनके सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह बचाया। फर उन्होंने किसी सेंडबेग जैसी चीज की तरफ इशारा किया।

इसे भी पढ़ेंः LPG Cylender Price: LPG गैस के दामों में हुई भारी कटौती, चेक करें आपको अब कितने चुकाने होंगे पैसे?

बाइडेन में उतरते वक्त हुए चोटिल

इस घटना के बाद एक बार फिर जब राष्ट्रपति बाइडेन अकेडमी से व्हाइट हाउस के लिए निकलते हैं। तब वहां व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में इंतजार कर रहे पत्रकारों के सामने ही एयरफोर्स के मरीन वन हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त फिर से उनका सिर हेलीकॉप्टर के गेट से टकरा कर चोटिल हो जाता है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो जाता है। इसके बाद व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने एक ट्वीट कर राष्ट्रपति बाइडेन के ठीक होने की जानकारी प्रसारित की।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026