---Advertisement---

Happy New Year: PM मोदी सहित इन बड़े नेताओं ने दी बधाई, राहुल गांधी बोले- ‘2023 में हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान’

Happy New Year: साल 2022 की समाप्ति के बाद अब 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल के खास मौके पर सभी राजनेताओं ने देश के नागरिकों को नए साल की हार्दिक बधाई दी है इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नए साल ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 1, 2023 9:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Happy New Year: साल 2022 की समाप्ति के बाद अब 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल के खास मौके पर सभी राजनेताओं ने देश के नागरिकों को नए साल की हार्दिक बधाई दी है इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नए साल के मौके पर सभी को बधाई दी है। अपनी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है।

राहुल गाँधी ने वीडियो शेयर की

राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है “उम्मीद है कि साल 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।”

पीएम मोदी ने नए साल पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल पर हार्दिक बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि “आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।”

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया नए साल की थी हार्दिक बधाई

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस खास मौके पर ट्वीट किया है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि आप सभी को नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साल 2022 काफी चुनौती वाला रहा। लेकिन आशा और नवीनकरण भी था। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला साल हम सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। यह साल हमें और हमारे परिवार को ढेर सारी खुशियां प्रदान करें।”

Also Read: Petrol and Diesel Prices: क्या नए साल में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में ताजा भाव

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नए साल के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि “आप सभी को ईसवी सन 2023 की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख समृद्धि सौभाग्य उत्साह और आरोग्यता से अभी सिंचित करें।”

Also Read: Earthquake: नए साल पर भूकंप से कांपी दिल्ली-हरियाणा की धरती, 15 दिन में चौथे झटके से लोगों में दहशत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026