---Advertisement---

Hero Mavrick 440: हीरो की फ्लैगशिप बाइक स्ट्रीटफाइटर लुक में हुई अनवील, जानिए क्या हैं खास खूबियां

Hero Mavrick 440: भारतीय बाजार में बड़ी पहचान रखने वाली हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एक बार फिर तगड़ी मोटरसाइकिल के साथ धमाका किया है। दरअसल हम बात कर रहे है हीरो मावरिक 440 (Hero Mavrick 440) बाइक की। हीरो की इस बाइक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। हीरो की ये बाइक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 23, 2024 1:54 अपराह्न

Hero Mavrick 440
Follow Us
---Advertisement---

Hero Mavrick 440: भारतीय बाजार में बड़ी पहचान रखने वाली हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एक बार फिर तगड़ी मोटरसाइकिल के साथ धमाका किया है। दरअसल हम बात कर रहे है हीरो मावरिक 440 (Hero Mavrick 440) बाइक की। हीरो की इस बाइक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। हीरो की ये बाइक एक फ्लैगशिप मोटरसाइकिल है। इसे 23 जनवरी 2024 को वैश्विक स्तर पर उतार दिया गया है। आगे जानिए इसकी खास डिटेल।

Hero Mavrick 440 का डिजाइन

इंडियन कम्युनेटर बाइक सेगमेंट और टू-व्हीलर सेक्टर की बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प Hero Mavrick 440 को शानदार फीचर्स के साथ लाया गया है। इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसमें Harley Davidson X440 जैसा रोडस्टर डिजाइन दिया है। ये बाइक एक स्ट्रीटफाइटर लुक में आई है।

इस बाइक को 3 वेरिएंट्स में लाया गया है। इसमें Base, Mid और Top शामिल है। हीरो ने इसे 5 कलर ऑप्शन में प्रदर्शित किया है। इसमें Arctic White, Celestial Blue, Fearless Red, Phantom Black और Enigma Black रंग शामिल है।

साथ ही हीरो इस बाइक में चंकी फ्यूल टैंक दिया है। इसमें मेटल आर्मर के साथ एलईडी लाइट, एलईडी DRLS, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही सिंगल पीस हैंडलबार और पिलो ग्रेब रेल्स मिलती है।

Hero Mavrick 440 Specs

Hero Mavrick 440 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है, जो कि स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट हो जाएगा। कंपनी ने इसमें 36 कनेक्टिड फीचर्स दिए हैं। इससे राइडर्स को बाइक की सारी जानकारी स्मार्टफोन पर ही मिल जाएगी।

Hero Mavrick 440 की इंजन डिटेल

वहीं, Hero Mavrick 440 के पावरट्रेन की बात करें ये बाइक Harley-Davidson X440 पर बेस्ड है। इस बाइक में 440cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। ये बाइक 38nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Hero Mavrick 440 Price in India

हीरो मावरिक 440 की भारत में कीमत (Hero Mavrick 440 Price in India) 2 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है। हीरो ने बताया है कि इस बाइक की बुकिंग फरवरी में शुरू होगी। इसके साथ ही कीमत का भी आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। वहीं, अप्रैल 2024 से इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

इस बाइक का भारतीय बाजार में Royal Enfield Classic 350 और Triumph Speed 400 से मुकाबला हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय मोटरसाइकिल लवर्स को ये बाइक कितनी पसंद आती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026