---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift Launch हुई, 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और बहुत कुछ खास

Hyundai Creta Facelift Launch: Hyundai कंपनी ने Creta Facelift को मार्केट में उतार दिया है। इस शानदार कार में दमदार फीचर्स दिए गए हैं

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 16, 2024 1:22 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2024 3:30 अपराह्न

Hyundai Creta Facelift Launch
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift Launch: इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में हुंडई मोटर्स की जिस एसयूवी का इंतजार किया जा रहा था, वो कार आखिरकार हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च (Hyundai Creta Facelift Launch) हो गई है। इस कार में 4330mm की लंबाई, 1790mm की चौड़ाई, 1635mm की ऊंचाई और 2610mm का व्हीलबेस दिया गया है।

Hyundai Creta Facelift डिजाइन

Hyundai Creta Facelift में नई पैरामिट्रिक ब्लैक ग्रिल, क्वॉड बीम एलईडी हैडलैंप को नया डिजाइन मिला है। कंपनी ने कनेक्टिड एलईडी DRLS, एलईडी होराइजन टेललैंप, इंटीग्रेटेड स्टॉप लैंप, नए डिजाइन का टेलगेट और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Hyundai Creta Facelift Features

कंपनी ने Hyundai Creta Facelift के इंटीरियर को पूरी तरह से नया लुक दिया है। कार के अंदर कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिस वजह से इसका इंटीरियर लुक काफी प्रीमियम लगता है। 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट वेंटीलेटेड सीट्स, पावर ड्राइवर सीट, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 स्पीडर के साथ बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम और पैनॉरमिक सनरुफ दिया गया है।

Hyundai Creta Facelift के सेफ्टी फीचर्स

Hyundai के मुताबिक, इस नई गाड़ी में सेफ्टी पर काफी ध्यान दिया गया है। 6 एयरबैग्स और 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS, 360 डिग्री कैमरा, और इसके टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS में 19 फीचर्स मिलते हैं। इसमें हुंडई स्मार्ट भी आता है।

Hyundai Creta Facelift Engine Specifications

फीचर्सHyundai Creta Facelift की डिटेल
इंजन1.5 लीटर
ताकत160ps
टॉर्क253nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल

Hyundai Creta Facelift में दमदार इंजन दिया गया है। इस गाड़ी में 1.5 लीटर कप्पा टर्बो GDI पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर MPI पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 1099900 से लेकर 1999900 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026