---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: क्या अफगानिस्तान से ऑस्ट्रलिया के हार के पीछे BCCI का हाथ? नेटिजंस ने किया चौंकाने वाला दावा

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को T20 World Cup 2024 में हराकर इतिहास रच दिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 23, 2024 1:10 अपराह्न | Updated: जून 23, 2024 5:28 अपराह्न

AUS vs AFG
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को T20 World Cup 2024 में हराकर इतिहास रच दिया है। मैच में अफगानी बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने कंगारु टीम को जमकर लताड़ा औऱ मिचेल मार्स की टीम को 21 रनों से हरा दिया। अब इसके बाद भारतीय फैंस से लेकर अलग-अलग देशों के क्रिकेट फैंस अफगानिस्तान के इस बड़े जीत का श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और BCCI के सचिव को दे रहे हैं।

अफगानिस्तान के साथ हमेशा खड़ा रहा BCCI: नेटिजंस

आपको बता दें, AUS vs AFG मैच में अफगानिस्तान की बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने यह दावा करना शुरु कर दिया है कि अफगानी टीम के इस राइज के पीछे BCCI का हाथ है। क्योंकि, BCCI ने टीम का दामन तब भी थामे रखा जब अफगानी टीम के अंदर क्रिकेट का उतना बोलबाला नहीं था।

नेटिजंस लगातार सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं कि जब ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ वर्षों में उनके खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला से पीछे हट गया। तब भी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान को भारत में अपना होम ग्राउंड दिया और सपोर्ट बनाए रखा। इसका सारा क्रेडिट जय शाह और भारतीय क्रिकेट बोर्ड को हीं जाता है।

आपको बता दें, इसके अफगानी क्रिकेटर खुद कहते हैं कि उनको क्रिकेट का आनंद जीतना भारत में आता है, उतना और किसी देश में नहीं आता और फैंस भी उनके लिए भी जब चीयर करतें हैं तो काफी अच्छा लगता है।

भारत में है अफगानिस्तान का होम ग्राउंड

यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि भारत में किसी और देश का होम ग्राउंड कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें, साल 2015 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और BCCI के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन हुआ था, जिसके अंतर्गत तालिबानी शासन के अंदर दबा अफगानिस्तान का एक होम ग्राउंड भारत में होगा। इसके बाद BCCI ने ग्रेटर नोएडा स्थित Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex अफगानी टीम का होम ग्राउंड घोषित कर दिया।

आपको बता दें, हाल हीं में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 3 ODI औऱ 3 T20I सीरीज इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। जो 25 जुलाई से शुरु होगी और 6 अगस्त तक चलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026