---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA: सुपर-8 में आज दो बड़ी टीमों की होगी जबरदस्त टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रीम-11 और संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रिका के बीच आज T20 World Cup 2024 के सुपर-8 का एक जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 21, 2024 2:18 अपराह्न | Updated: जून 22, 2024 12:15 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रिका के बीच आज T20 World Cup 2024 के सुपर-8 का एक जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच आज रात 8 बजे से St Lucia के Daren Sammy Cricket Ground पर खेला जाने वाला है। मैच में दोनों टीमें यह मुकाबला जीतने की प्रयाश करेंगी, ताकि सेमीफाइनल में जगह पक्की की जा सके।

बता दें, सुपर-8 में इससे पहले हुए मुकाबलों में दोनों टीमों ने अपने एक-एक मैच जीत लिए हैं और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बने हुए हैं। आज का मैच जीतकर दोनों टीमें अपना नाम सेमीफाइनल की लिस्ट में दर्ज कराना चाहेंगी।

कैसा रहा है दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन

आपको बता दें, इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस दिया है। टूर्नामेंट में अबतक साउथ अफ्रिका अजेय रही है, वहीं इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेेलिया से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि जोस बटलर की टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त कमबैक किया औऱ अब काफी खतरनाक दिख रही है। टीम की ओर से फिल साल्ट गेंदबाजों को चुन-चुनकर धो रहे हैं। वहीं प्रोटियाज की ओर से क्वींटन डी कॉक और कप्तान एडेन मार्करम काफी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं।

ENG vs SA पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड और साउथ अफ्रिका के बीच मैच वेस्टइंडिज के डेरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजों के लि्ए काफी किफायती है और बॉउड्री छोटी होने के कारण मैच में एक हाई स्कोरिंग टारगेट होने की उम्मीद है। वहीं पिच पर घास नहीं होने से गेंदबाजों को एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकती है।

कब और कहाँ देखें मैच?

इंग्लैंड और साउथ अफ्रिका के बीच यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर रात 8 बजे से देख सकतें हैं, वहींं मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 ENG vs SA Dream 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले

साउथ अफ्रिका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026