---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN: क्या खेल पाएंगे भारत और कनाडा अपना मैच? जानें फ्लोरिडा का मौसम, पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11 और संभावित प्लेइंग 11

ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN: आज 15 जून को भारत और कनाडा के बीच मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 15, 2024 12:25 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN: USA और वेस्टइंडीज के मैदान पर होने वाला ICC T20 World Cup 2024 लगभग मध्यक्रम में आ चुका है। ग्रुप-स्टेज के मुकाबले लगभग समाप्त होने वाले हैं। इससे पहले आज 15 जून को भारत और कनाडा के बीच मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

आज के मैच में भारत इस ग्रुप-स्टेज में अजेय रहने का प्रयाश करेगा तो वहीं कनाडाई टीम अपना दमखम दिखाने का प्रयाश करेगी। हालांकि इससे पहले दोनों टीमें यह कामना कर रही होंगी कि आज बारिश देखने को ना मिले, क्योंकि बीते कुछ दिनों से फ्लोरिडा में बाढ की स्थिति बनी हुई है।

फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क एन्ड स्टेडियम या लॉडरहिल की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतरिन है। हालांकि पिछले कुछ समय में फ्लोरिडा में हुई बारिश से पिच पर मौसम का असर पड़ सकता है और पिच आज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

अगर पिच के मौसम का हाल जानें तो यहाँ पिछले कुछ समय में काफी बारिश हुई है जिससे बाढ की स्थिति बनी हुई है। फ्लोरिडा की गलियों में हर जगह पानी भरा हुआ है, और आज भी यहाँ बारिश के 50% चांसेज हैं जो कि मैच के मजे का किरकिरा कर सकती है।

पहले हीं क्वालीफाई कर चुकी है भारतीय टीम

आपको बता दें, यह मैच भारत और कनाडा दोनों के लिए एक फॉर्मेलिटी होगी जिससे टीम अपनी स्थिति मजबूत करेगी। हालांकि इस मैच का किसी भी टीम के क्वालीफिकेशन में कोई रोल नहीं रहेगा। क्योंकि, ICC T20 World Cup 2024 के अगले राउंड Super 8s के लिए भारतीय टीम पहले हीं क्वालीफाई कर चुकी है और दूसरे स्पॉट में USA ने अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसके बाद ग्रुप की बाकी बची टीमें बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच अबतक कोई मैच नहीं खेला गया है। हर होने वाली टीमों में ग्रुप-A से पाकिस्तान, आयरलैंड और कनाडा हैं।

कब और कहाँ देखें मैच?

आपको बता दें, भारत और कनाडा के बीच मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

इस मैच में दोंनों टीमों के बीच आज एक बड़ा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इसलिए आज के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 IND vs CAN Dream 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

कनाडा: एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), दिलोन हेइलिगर, साद बिन जफर (कप्तान), कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026