---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: सात गेंदबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम, कुलचा को किया बाहर

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और आयरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 5, 2024 9:03 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और आयरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। न्यूयॉर्क के इस नए बॉलिंग पिच पर Rohit Sharma ने सात गेंदबाजों के साथ खेलने का फैसला किया है। हालांकि मैच में भारत के टॉप स्पिनर्स कुलचा का जादू देखने को नहीं मिलेगा।

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: 4 सीमर्स का दिखेगा जादू

आपको बता दें, इस मैच में भारतीय कप्तान ने 4 सीमर्स यानि तेज गेंदबाजों के साथ खेलने का फैसला किया है। मैच में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित का यह फैसला कितना प्रभावी साबित होता है। क्योंकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 4 सीमर्स के अलावा भारतीय टीम में मात्र 2 स्पिनर्स को खेलना गलत फैसला हो सकता है। उनके जगह पर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल को टीम में लिया जा सकता था।

आयरलैंड की टीम को कम समझना हो सकती है गलती

इस ICC T20 World Cup 2024 के मैच में भारतीय टीम का आइरिस टीम को कम समझना गलती साबित हो सकती है। क्योंकि, यह वही टीम है जिसने इंग्लिश टीम और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को भी हराया है। ऐसे में देखने लायक होगा कि भारतीय टीम इस मैच में आयरलैंड को कितने रन पर रोक पाती है। मैच में भारतीय टीम ती ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा की ओपनिंग देखने को मिलेगी।

ये है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जस्प्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ये है आइरिस टीम की प्लेइंग 11

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026