---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत ने 6 रन से पाकिस्तान को हराया, Rishabh Pant और Jasprit Bumrah रहे जीत के हिरो

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में Rohit Sharma की टीम ने Babar Azam की टीम को 6 रनों से हरा दिया।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 10, 2024 1:48 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में Rohit Sharma की टीम ने Babar Azam की टीम को 6 रनों से हरा दिया। मैच में जस्प्रित बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी और फिल्डिंग से सबका मन मोह लिया। आपको बता दें, पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी औऱ भारत को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था।

इस दौरान भारत की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन बल्लेबाजी में सही तालमेल नहीं होने के कारण 119 रन पर हीं 6 गेंद रहते ऑल-आउट हो गई। जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम ने भी शुरुआत जबरदस्त की थी और बल्लेबाज अच्छी पार्टनरशिप कर रहे थे, लेकिन बुमराह के स्पेल ने पाक टीम की गिल्लीयाँ उड़ा दीं औऱ बैकफुट पर धकेल दिया।

बुमराह ने लिए तीन विकेट

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारतीय गेंदबाज जस्प्रित बुमराह भारतीय टीम की वो कुंजी हैं जो हर ताले को खोल देती है। और, अब इस चाभी का जादू भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भी देखने को मिल रहा है। बुमराह ने अबतक भारत के लिए दो विकेट लिए हैं और वो भी उस सिचुएशन में जब भारत को विकेट लेने की सबसे ज्यादा जरूरत थी। आज के मैच में बूम-बूम ने तीन विकेट लिए, जो भारत की जीत में सबसे अहम साबित हुए। उन्होंने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को आउट किया।

ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी के बाद फिल्डिंग में दिखाया दम

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी में शानदार परफॉर्मेंस दी औऱ शानदार 42 रन ठोके, इसके बाद फिल्डिंग में भी विकेटकीपर ने तीन जबरदस्त कैच पकड़े और पाकिस्तानी टीम को हराने में सबसे बड़ा योगदान दिया। पंत ने गिल्लीयों के पीछे रहते हुए फखर जमान, इमाद वसीम और शादाब खान के कैच पकड़े।

कुल मिलाकर भारतीय टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा। हालांकि बैटिंग कंबिनेशन में थोड़ी सुधार की आवश्यकता है। क्योंकि भारत के अहम मुकाबले अभी बाकी है औऱ सुपर-8 में जाने के लिए भारत के ओपनिंग जोड़ी (रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली) को शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरुरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026