---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत ने बनाया नासाउ काउंटी का सबसे बड़ा पावरप्ले रन, पाकिस्तान ने आउट किए भारत के दोनों ओपनर्स

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारतीय बल्लेबाजों ने इस दौरान न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम का सबसे बड़ा पावरप्ले बना दिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 9, 2024 10:57 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्डकप के 19वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। मैच में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपना दमखम दिखाकर शानदार शुरुआत दी है। भारतीय बल्लेबाजों ने इस दौरान न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का सबसे बड़ा पावरप्ले बना दिया है। भारत ने इस पिच पर सिर्फ 6 ओवरों में हीं 50 रन बनाकर मैच को काफी रोचक बना दिया है।

पावरप्ले में भारत ने गंवाए दो अहम विकेट

भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली औऱ रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, हालांकि दोनों जल्दी आउट गए। बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ओवर में अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजी पिच पर 8 रन बना दिया। इसमें कप्तान ने शाहीन शाह की गेंद पर एक छक्का भी लगाया। इसके बाद दूसरे ओवर में विराट कोहली ने नसीम शाह की पहली हीं गेंद पर अपना सिग्नेचर शॉट कवर ड्राइव लगाया। हालांकि कोहली तीसरी गेंद पर हीं अपना कैच उस्मान खान को दे डाला।

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की पार्टनरशिप भारत के लिए ‘X’ फैक्टर

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: आपको बता दें, भारत के दोनों ओपनर्स और की प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली के आउट हो जाने के बाद चौथे विकेट के लिए सबको चौंकाते हुए अक्षर पटेल ऋषभ पंत का साथ देने के लिए आए। दोनों खिलाड़ी भारत के बैटिंग के लिए पावरप्ले में की फैक्टर साबित हुए। दोनों ने शानदार 39 रनों की पार्टनरशिप की और टीम का रनरेट बनाए रखा।

नसीम शाह ने लिए तीन विकेट

पाकिस्तान की ओर से इस मैच में अबतक गेंदबाज नसीम शाह ने सबसे अच्छी गेंद फेंकी है। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाज Virat Kohli को आउट कर दिया औऱ भारत को बैकफुट पर पटकने की कोशिश की। हालांकि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने अच्छी पार्टरशिप कर रहे अक्षर पटेल को बोल्ड कर दिया। इसके अलावा ऑल-राउंडर शिवम दूबे को उन्होंने 3 रन पर हीं (c & b) आउट कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026