---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान ने जीता टॉस, क्या बारिश का होना करेगा Babar के टीम को मदद? पढ़ें

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में एक जबरदस्त मैच खेला जा रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 9, 2024 8:48 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक जबरदस्त मैच खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और अपने टीम के प्लेइंग 11 में पिछले मैच के परफॉर्मेंस के हिसाब से एक बदलाव किया है। बाबर ने इस बार अपने विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को बाहर कर दिया है और टीम में ऑल-राउंडर ईमाद वसीम को शामिल किया है।

वहीं, अगर बाच करें भारत की तो टॉस हारने के कारण पहले भारतीय बल्लेबाजी देखने को मिलेगा। इस खास मुकाबले के लिए Rohit Sharma ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और पुराने प्लेइंग 11 के साथ हीं मैदान में उतरेंगे।

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: बारिश के कारण टॉस में हुई देरी

आपको बता दें, न्यूयॉर्क के मैदान पर आज बारिश होने के कारण टॉस में आधे घंटे की देरी देखने को मिली, इसलिए टॉस 7.30 बजे की बजाय रात 8 बजे हुआ। वहीं फिल्ड को सुखा देने के बाद मैच 8.50 से शुरु होने का अनुमान है। हालांकि बारिश के कारण इस बॉलिंग पर बल्लेबाजों को काफी नुक्सान झेलना पड़ सकता है, क्योंकि यह पिच पहले से हीं एक गेंदबाजी के लिए मददगार है। इसके बाद बारिश हो जाने के कारण मैदान पर और पिच पर अभी नमी है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी कठीनाई का सामना करना पड़ सकता है।

जोखिम भरा होगा पिच का आउटफिल्ड?

आपको बता दें, नासाउ काउंटी की पिच को लेकर यह पहले हीं कहा जा रहा था कि यह खतरनाक पिच है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में यह देखा भी गया था कि यहाँ तेज गेंदबाजों के गेंद से बल्लेबाजों को कई चोटें लगने से बचें। यहाँतक कि रोहित शर्मा को तो उनके उंगली पर चोट लग जाने के कारण आउट हुए बिना हीं बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

आज के मैच को लेकर एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि बारिश हो जाने के कारण पिच की आउटफिल्ड और भी खतरनाक हो गई है और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को इसका फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस हारने के बाद भारत के बल्लेबाजों को काफी सूझ-बूझ कर खेलना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जाडेजा, अक्षर पटेल, जस्प्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026