---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: भारत औऱ कनाडा के बीच मैच रद्द, जानें कारण

भारत और कनाडा के बीच ICC T20 World Cup 2024 का 33 वां मैच आज फ्लोरिडा में तेज बारिश होने के कारण रद्द करना पड़ा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 15, 2024 10:22 अपराह्न | Updated: जून 16, 2024 2:18 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 का 33 वां मैच आज भारत और कनाडा के बीच फ्लोरोडा के लाऊडरहिल में खेला जाना था। लेकिन, उससे पहले फ्लोरिडा में तेज बारिश होने के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। मैच कराने के लिए फील्ड रेफरी दो बार पिच के निरीक्षण के लिए गए। लेकिन आउटफील्ड काफी गिला होने के कारण मैच कराना काफी मुश्किल था और इसलिए मैच को रद्द कर दिया गया।

हालांकि इस मैच का भारत या कनाडा के ग्रुप स्टेज पर कोई फर्क नहीं पड़ा। क्योकि, जहां भारत पहले हीं सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है वही कनाडा इस रेस से बाहर हो गया है।

पहले USA और आयरलैंड का मैच भी हुआ था रद्द

बता दें, फ्लोरिडा में बीते दिनों काफी बर्षा हुई है। शहर की गलियों और सड़कों पर हर जगह पानी भरा है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसी बीच ICC के 3 मैच लगातार इस पिच पर खेले जाने थे। जो एक-एक करके अब रदद् होते दिख रहे हैं। इससे पहले USA और आयरलैंड के बीच मैच भी कुछ इसी तरह रदद् हो गया था। जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइन्ट्स मिल गए थे।

कल इसी पिच पर होगा पाकिस्तान और आयरलैंड का मैच

जानना दिलचस्प है कि कल यानि 16 जून को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच इसी मैदान पर खेला जाना है। ऐसे में देखने लायक होगा कि कल का मैच कैसा होगा या फिर इसी तरह मैच को रद्द करना पड़ेगा। फिलहाल दोनों टीमें ICC T20 World Cup 2024 के रेस से बाहर हो चुकी हैं और एक औपचारिक मैच खेलकर अपने-अपने देश लौट जाएंगी।

कब है भारत का अगला मुकाबला?

बता दें, वर्ल्डकप के सुपर-8 में जानें के बाद भारत का अगला मुकाबला अफगानिंस्तान से होने वाला है, जो भारत के सेमीफाइनल में जाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह मैच बारबाडोस के केंगिस्टन ओवल ग्राउंड पर 20 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। अफगानिस्तान की फॉर्म को देखकर भारत को इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि अफगानी टीम ने इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीम को हरा चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026