---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG: क्या न्यूजीलैंड आज छोड़ पाएगी छाप? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रिम-11 औऱ संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG: ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में आज पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड के बीच ICC T20 World Cup 2024 का 39वां मैच खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 17, 2024 3:30 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG: ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में आज पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड के बीच ICC T20 World Cup 2024 का 39वां मैच खेला जाएगा। हालांकि मैच का प्रभाव चल रहे इस टूर्नामेंट पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूजीलैंड आज के मैच में अपना छाप छोड़कर विदा लेना चाहेगी। बता दें, न्यूजीलैंड भी उन टीमों में शामिल है जो इस बार टी20 वर्ल्डकप के अगले स्टेज मेंं क्वालीफाई नहीं कर सकीं हैं।

कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें, इस T20 World Cup 2024 के टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड अबतक 3 मैंचों में सिर्फ 1 मैच हीं जीतने में सफल हो पाई है। यह जीत उसे युगांडा के खिलाफ मिली थी। वहीं पापुआ न्यू गिनी ने एक मैच में भी जीत हासिल नहीं की है। इसे युगांडा से भी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अबतक कोई मुकाबले नहीं हुए हैं। इसलिए दोनों टीमें आज एक-दूसरे के खिलाफ पहला खेल रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी आज इस औपचारिक मैच में अपने उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जिन्हें टूर्नामेंट में अबतक मौका नहीं मिल पाया है।

ICC T20 World Cup 2024: पिच रिपोर्ट

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टी20 वर्ल्डकप में काफी मिलती-जुलती प्रतीत हुई है। इस वर्ल्डकप में पिच का एवरेज स्कोर 113 रन रहा है, इसलिए कहा जै सकता है कि आज भी एक लो स्कोरिंग मैच में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा।

कब और कहाँ देखें मैच?

आपको बता दें, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

इस मैच में दोंनों टीमों के बीच आज एक बड़ा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसलिए आज के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 NZ vs PNG Dream 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

पापुआ न्यू गिनी: टोनी उरा, असद वाला (कप्तान), लेगा सियाका, सेसे बाउ, हिरी हिरी, चाड सोपर, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, जॉन कारिको, सेमो कामिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026