---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN: क्या आज पाकिस्तान हो जाएगी वर्ल्डकप से बाहर? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रिम-11 और संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में आज पाकिस्तान और कनाडा के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 11, 2024 12:29 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज पाकिस्तान और कनाडा के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत से हार के बाद पाकिस्तान को सुपर-8 में जाने के लिए आज का मैच जीतना बेहद ज़रुरी है। क्योंकि अगर बाबर की टीम मंगलवार का मैच हार जाती है या मैच किसी कारणवस रद्द हो जाता है, तो टीम T20 World Cup 2024 में आगे नहीं जा सकेगी।

आपको बता दें, 2024 वर्ल्डकप के लिए बनाए गए ग्रुप स्टेजों में से प्रत्येक ग्रुप के टॉप-2 टीमें अगले राउंड सुपर-8 में क्वालीफाई करेंगी। इसके लिए बेहद ज़रुरी है कि पाकिस्तानी टीम आज अपना मैच एक अच्छे मार्जिन से जीते। क्योंकि हरी जर्सी वाली टीम ने T20 World Cup 2024 में अबतक एक भी मैच नहीं जीता है। टीम को आश्चर्यजनक रुप से USA से फिर भारत से हार गई।

नासाउ काउंटी की पिच गेंदबाजों के लिए वरदान

T2O World Cup 2024 के लिए चुने गए 9 वेल्यू में से न्यूयॉर्क की पिच गेंदबाजों के लिए वरदान है। इस पिच पर सबसे ज्यादा रन अबतक कनाडा ने बनाए हैं, जो 137/7 है। वहीं भारत और साउथ अफ्रिका जैसी मजबूत टीमें 120 से ज्यादा रन नहीं बना सकी हैं।

इसके अलावा इस पिच पर गेंदबाजों को इस कदर फायदा मिल रहा है कि कोई भी बल्लेबाज रन बनाने के लिए बाउंड्री भी नहीं लगा पा रहा। मैच में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कनाडा पाकिस्तानी बॉलिंग अटैक के सामने अपना हीं रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो पाती है? या पाकिस्तानी टीम किसा तरह से रन बनाती है।

कब और कहाँ देखें मैच?

आपको बता दें, पाकिस्तान औऱ कनाडा के बीच मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

इस मैच में दोंनों टीमों के बीच आज एक बड़ा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इसलिए आज के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN Dream11
ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN Dream11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN Dream11
ICC T20 World Cup 2024 PAK vs CAN Dream11

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम/आजम खान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

कनाडा: एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा, डिलन हेलिंगर, साद बिन जफर, जुनाई सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन, कलीम सना।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026