---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: फाइनल हो गईं Super-8 की टीमें, जानें कब और किससे है भारत के मुक़ाबले

ICC T20 World Cup 2024 19 जून से अपने अगले चरण में करने वाला है। इससे पहले हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें Super-8 के लिए चुनी जा चुकीं हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 17, 2024 11:45 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024- Super 8s
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 में इस बार 20 देशों ने हिस्सा लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब टी20 वर्ल्डकप 19 जून से अपने अगले चरण में प्रवेश करने वाला है। यानि, ग्रुप स्टेज के मुक़ाबले समाप्त हो जाएंगे। इससे पहले हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें Super-8 के लिए चुनी जा चुकीं हैं और इस स्टेज में जाने वाली हर टीम को तीन में से कम से कम 2 मुक़ाबले जीतने अनिवार्य होंगे।

इन टीमों ने किया क्वालीफाई

बता दे, सुपर-8 में भी 4-4 के दो ग्रुप बने हुए हैं। इस सेकेन्ड ग्रुप स्टेज में से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके लिए प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की टीम से भिड़ेंगी यानि 3 हर टीम इस स्टेज में 3 मैच खेलेगी। इन मुक़ाबलों से प्रत्येक टीम को सेमी फाइनल में जाने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने हीं होंगे।

दिलचस्प है कि इस बार अगले ग्रुप स्टेज के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमें क्वालीफाई नहीं कर सकीं हैं। जबकि USA, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने क्वालीफाई करके सबको चौंका दिया है। ICC T20 World Cup 2024 के ग्रुप-1 में इस बार भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान हैं। जबकि ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और USA हैं।

सेमी फाइनल में पहुँचना भारत के लिए आसान

भारत के ग्रुप में बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के होने के कारण टीम का भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुँचना लगभग तय हो चुका है। हालांकि दोनों टीमें काफी फॉर्म में हैं और इनको हराना आसान नहीं होगा। इसके अलावा यह सभी को पता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया की खतरनाक टीमों में से एक है, इसलिए यह भारत के लिए एक चुनौति हो सकती है।

इस दिन है भारत के मैच

न्यूयॉर्क में खेलने के बाद अब भारत के सभी मैच वेस्टइंडिज में खेले जाने वाले हैं। इसमें सबसे पहले भारत का मुकाबला अफगानी टीम से 20 जून को है। इसके बाद 22 जून को भारतीय टीम बांग्लादेशी टीम से भिड़ेगी और सबसे बड़ा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 जून को खेला जाएगा। जिसे जीतने के बाद भारत सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026