---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE: आज अमेरिका ले सकता है Super-8s में एंट्री, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रीम-11 और संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE: अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में आज 13 जून को खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 14, 2024 11:40 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE: अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क एन्ड स्टेडियम में आज 13 जून को करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। अमेरिका आज आयरलैंड को हराकर पहली बार Super-8 में प्रवेश पाने का पुरजोर कोशिश करेगा। फिलहाल अमेरिकी टीम 3 में से दो मैच जीतकर पॉइंटस टेबल में भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं आयरलैंड की टीम अपने पिछले दोनों मुक़ाबले हारकर टेबल में सबसे लास्ट में विराजमान है।

अमेरिका की एंट्री से पाकिस्तान होगा बाहर

दिलचस्प बात यह है कि आज के अमेरिका और आयरलैंड के मैच पर पाकिस्तान की भी किस्मत टिकी है। क्योंकि अगर अमेरिका मैच जीत गई तो T20 World Cup 2009 की चैंपियन टीम सुपर-8 से बाहर हो जाएगी, वहीं अगर हार गई तो पाकिस्तान के पास मौका बचा रहेगा।

इसके अलावा अगर आज का मैच किसी कारणवश रद्द भी होता है तो भी पाकिस्तानी टीम अगले स्टेज में जाने से बाहर हो जाएगी। बता दें, T20 World Cup 2024 के हर ग्रुप से दो टीमें सेलेक्ट होनी हैं, जिसमें ग्रुप-A से भारत ने पहले ही एंट्री पा ली है और आज दूसरी टीम का फैसला हो सकता है।

फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क एन्ड स्टेडियम या लॉडरहिल की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहचरिन है। हालांकि पिछले कुछ समय में फ्लोरिडा में हुई बारिश से पिच पर मौसम का असर पड़ सकता है और पिच आज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

अगर पिच के मौसम का हाल जानें तो यहाँ पिछले कुछ समय में काफी बारिश हुई है जिससे बाढ की स्थिति बनी हुई है। फ्लोरिडा की गलियों में हर जगह पानी भरा हुआ है, और आज के मैच में भी बारिश के आने के 80% चांसेज हैं।

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE: हेड टू हेड

USA और आयरलैंड के बीच में अबतक 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है। आयरलैंड ने इस दौरान 5 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि T20 में कुछ भी हो सकता है औऱ खासकर इस वर्ल्डकप में, अबतक USA की टीम काफी मजबूत दिखी है।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

इस मैच में दोंनों टीमों के बीच आज एक बड़ा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इसलिए आज के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 USA vs IRE Dream 11

कब और कहाँ देखें मैच?

आपको बता दें, अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

अमेरिका: स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026