---Advertisement---

ChatGPT से नकल के बाद भी IIT Bombay ने नहीं लिया था छात्र पर एक्शन, फिर किस मजबूरी में किया सुसाइड, अभिजीत दीपके ने दागे तीखे सवाल

IIT Bombay: आईआईटियन बनने का सपना लेकर पहुंचे एक छात्र ने अपनी जान खुद ले ली लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल या उठता है कि आईआईटी बॉम्बे जैसे कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने क्यों अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जहां अभिजीत दीपके ने इस पर सवाल उठाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2026 12:49 अपराह्न

IIT Bombay
Follow Us
---Advertisement---

IIT Bombay: एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी जान ले ली। दरअसल रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि परीक्षा के दौरान हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की वजह से छात्र फंसा था। कहा जा रहा है कि परीक्षा में खुद को सफल करने के लिए उसने पूरे क्वेश्चन पेपर को ही ChatGPT पर अपलोड कर दिया। हालांकि पकड़े जाने के बाद भी इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड ने छात्र से इस मामले में बात कर कहा कि उनके एकेडमिक करियर पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके छात्र ने अपनी जान ले ली। वहीं इस सबके बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाया है।

IIT Bombay ने इस तरह जाहिर किया दुख

आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है जहां यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मृत छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की गई थी। इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड द्वारा आश्वासन देने के बावजूद जब छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौटा तब शाम को मृत पाया गया।वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि “संस्थान छात्र के दोस्तों, क्लासमेट्स, फैकल्टी सदस्यों और इस घटना से प्रभावित अन्य लोगों को हर संभव मदद दे रहा है। संबंधित अधिकारी मौत के मामले की जांच कर रहे हैं।”

अभिजीत दीपके ने क्या उठाया सवाल

वहीं इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है जिस पर अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी है जहां उन्होंने लिखा कि “दूर दराज के आदिवासी इलाकों में भी छात्र मार रहे हैं और मुंबई जैसे बड़े शहर में भी। यह संकट हर जगह फैला हुआ है। छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।”

 

फिलहाल आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 3, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 3, 2026